Home » Prayagraj Maha Kumbh : महाकुंभ में संगम तट पर मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत, टाला गया अमृत स्नान

Prayagraj Maha Kumbh : महाकुंभ में संगम तट पर मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत, टाला गया अमृत स्नान

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

प्रयागराज : प्रयागराज के महाकुंभ बुधवार को होने वाले अमृत स्नान से पहले मंगलवार रात करीब 1:00 बजे में भगदड़ मच गई। इसमें करीब 17 लोगों की मौत होने की खबर है। हालांकि प्रशासन ने अब तक ण मरने वालों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि मरने वालों की संख्या इससे अधिक हो सकती है।

60 से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। घटना संगम तट पर हुई है। घायलों को महाकुंभ के अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। केंद्र और राज्य की सुरक्षा बल एजेंसियां हालात को नियंत्रित करने में लगी हुई हैं। घायलों को लेकर लगातार एंबुलेंस अस्पतालों में पहुंच रही हैं। घटना होते ही प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।

राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखाड़ों से बात की है। घटना की जानकारी ली है। इस घटना के बाद अमृत स्नान टाल दिया गया है इसके बाद अखाड़ों ने अमृत स्नान टाल दिया है। बुधवार को सुबह 5:00 बजे श्री महा निर्वाणी और अटल अखाड़ा को अमृत स्नान करना था। इनके बाद निरंजन और आनंद अखाड़ा को स्नान करना था। फिर जूना, अग्नि, आवाहन और किन्नर अखाड़ा के स्नान करने का समय था।

इन सब के बाद वैष्णव संप्रदाय के दिगंबर अनी निर्मोही अनी निर्वाणी अनी स्नान करते और सबसे अंत में निर्मल अखाड़ा का स्नान होना था। लेकिन अब यह सभी स्नान टाल दिए गए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालु त्रिभुवन का कहना है कि उनके अपने करीबी नौ लोग लापता हैं। सभी लोग मेला प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि संगम तट के पास अचानक भीड़ को रोक दिया गया। यहां लोग फंस गए थे और कहीं न जा पाने की स्थिति में लोग बैरीकेडिंग पार करने लगे। इसी दौरान भगदड़ मची।

जौनपुर में श्रद्धालुओं को रोका गया

भगदड़ के बाद महाकुंभ की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। बुधवार को सुबह 3:00 बजे जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर से श्रद्धालु महाकुंभ जा रहे थे। उनके वाहनों को मुंगरा बादशाहपुर में रोक गया है।

जांच में जुटा प्रशासन

भगदड़ कैसे मची प्रशासन इसकी जांच में जुट गया है। सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद रामबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए हैं। यहां बने दो मुख्य द्वारों में से एक पर बैरीकेडिंग कर दी गई है। मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हुए हैं और एंबुलेंस के जरिए भी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

मेला क्षेत्र में सक्रिय एडीजी जोन भानु भास्कर, महाकुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद, आईजी रेंज प्रेम गौतम, कमिश्नर विजय विश्वास पंत और पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी में जुड़ गए हैं। भगदड़ की घटना होते ही लोगों को रोका जा रहा है। मुगलसराय से प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेनों को फिलहाल रोक दिया गया है। प्लेटफार्म से ही कहा जा रहा है कि कोई ट्रेन में ना चढ़े और प्लेटफार्म खाली कर दे।

Read Also- महाकुंभ में भगदड़: पीएम मोदी ने की सीएम योगी से बातचीत, तुरंत सहायता के निर्देश

Related Articles