Home » केरल में निपाह वायरस से ही हुई 2 लोगों की मौत, कितना डेंजरस है निपाह? क्या है उपचार?

केरल में निपाह वायरस से ही हुई 2 लोगों की मौत, कितना डेंजरस है निपाह? क्या है उपचार?

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

केरल : भारत में एक बहुत खतरनाक महामारी की आहट सुनाई दे रही है, जहां भारत में अभी तक कोरोना महामारी से लोग उबरे नहीं हैं ऐसी में फिर से महामारी की दस्तक की ख़बर केरल से आ रही है। दरअसल केरल में दो लोगों की संदिग्ध मौत की खबर सामने आई है। बीते सोमवार को कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से संबंधित अलर्ट जारी किए गए हैं।

सोमवार की रात, स्वास्थ्य विभाग ने बयान में कहा दो लोगों को बुखार की समस्या के बाद प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दोनों की ‘अप्राकृतिक’ मौत हो गई। मौत की वजह की रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन डॉक्टर्स ने बताया है कि इनके सिंप्टोम्स निपाह जैसे हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि जिन दो लोगों की मौत हुई वह एक ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे, जहां दोनों की संदिग्ध मौत की सूचना मिलती है। दरअसल, निपाह वायरस का पहला मामला 19 मई 2018 को कोझिकोड में सामने आया था। उसे वक्त निपाह वायरस से करीब 17 लोगों की जान गई थी।

क्या है निपाह वायरस

WHO के मुताबिक, निपाह वायरस जानवरों से पैदा हुआ है, इस वाइरस को NIV के नाम से भी जाना जाता है। यह वाइरस इंसान और जानवरों दोनों को ही अपना शिकार बनाता है। बताया जाता है कि फ्रूट बैट से इसका जन्म हुआ है। दिलचस्प बात है कि ‘निपाह’ का नाम मलेशिया के एक गांव के नाम पर रखा गया है। 1998-1999 के दौरान इसका सबसे पहला केस इसी गांव में मिला था।

जिस चमगादड़ को इस वायरस का होस्ट माना जाता है उसे फ्लाइंग फॉक्स भी कहते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि भारत में कोरोना के शुरुआती लक्षण केरल में ही दिखे थे। साल 2004 में सबसे पहले बांग्लादेश में निपाह के बारे में पता चला था, अब तो यह भी पुष्टि हो चुकी है कि यह वाइरस इंसान से इंसानों में भी फैल सकता है।

READ ALSO : जमशेदपुर में डेंगू को लेकर बड़ा निर्णय: मनमानी करने वाले पैथोलॉजी व अस्पतालों का लाइसेंस होगा रद्द

निपाह वायरस के लक्षण

निपाह वायरस संक्रमण का प्रारंभिक लक्षण बुखार होता है, जो अकसर गंभीर होता है और बढ़ता ही जाता है।

बुखार के बाद, प्रारंभ में मस्तिष्क में समस्याएं महसूस हो सकती हैं, जैसे कि हेडेक, भ्रमण, और व्याकुलता।

निपाह वायरस संक्रमण के दौरान सांस लेने में कठिनाई हो सकती हैं, जो आपको दिक्कत में डाल सकती है।

इसके साथ ही, सामान्य शारीरिक दर्द भी हो सकता है, जैसे कि जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द।

सूखी खांसी, गले में खराश, और बुखार के साथ फ्लू जैसे लक्षण
बीमारी की शुरूआत में बुखार, सिरदर्द, सांस लेने में दिक्कत और, गले में खराश और सूखी खांसी का इन लक्षणों के साथ ही संक्रमण प्रारंभ हो सकता है।

Related Articles