Rashifal @ The Photon News : आज का दिन कैसा रहेगा? जानिए सभी 12 राशियों का विस्तार से राशिफल। प्रेम, करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी।
♈ मेष (Aries) : आज का दिन उत्साह और उपलब्धियों से भरा रहेगा। सुबह से ही कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होगा जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं दूर होंगी और नई योजनाओं की शुरुआत करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। घरेलू जरूरतों के लिए बहुमूल्य वस्तुओं की खरीददारी का योग बन रहा है। परिश्रम अपेक्षाकृत कम रहेगा और लाभ अधिक मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन खानपान में सावधानी बरतें। धन निवेश से पहले किसी अनुभवी से परामर्श लें। (शुभांक : 1, 5, 7)
♉ वृषभ (Taurus) : समय का सदुपयोग करें, स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज परामर्श और परिस्थितियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग से निकटता बढ़ेगी और आपके प्रयासों की सराहना होगी। हालांकि, व्यापार में कुछ उलटफेर की स्थिति बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें। स्थायी संपत्ति के निर्माण या मरम्मत पर खर्च बढ़ सकता है। किसी के कटाक्ष या टीका-टिप्पणी से मन को ठेस लग सकती है, लेकिन संयम से काम लें। जीवनसाथी और परिजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है। (शुभांक : 2, 5, 6)
♊ मिथुन (Gemini) : बुद्धिमत्ता से लिए गए निर्णय आज लाभ देंगे। आज किसी वरिष्ठ या विश्वासपात्र की सलाह पर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नये संपर्क लाभकारी साबित होंगे। परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें, गलती होने की संभावना है। मान-सम्मान का ध्यान रखें और जोश से नहीं बल्कि होश से कार्य करें। (शुभांक : 5, 7, 9)
♋ कर्क (Cancer) : पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। आज का दिन समस्याओं के समाधान और कार्यों में सफलता का संकेत दे रहा है। व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। नौकरी में सतर्कता जरूरी है। संतान पक्ष से कुछ चिंताएं रह सकती हैं, लेकिन समय के साथ समाधान भी निकल आएगा। बुरी संगत से बचें और आत्मचिंतन करें। पति-पत्नी के बीच मधुर संवाद की आवश्यकता है। यात्राओं से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। (शुभांक : 1, 3, 6)
♌ सिंह (Leo) : आत्मसंयम से ही आज के दिन की चुनौतियों को पार कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है, जिससे मन खिन्न रहेगा। खानपान में लापरवाही नुकसान कर सकती है। पढ़ाई-लिखाई में रुचि कम रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। भाई-बहनों के साथ मतभेद की संभावना है, बेहतर होगा संवाद कायम रखें। वाणी पर संयम रखें। : (शुभांक : 5, 7, 9)
♍ कन्या (Virgo) : रुका हुआ पैसा मिलने से राहत की सांस लेंगे। आज प्रपंच में न पड़ें और अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। सुबह के समय किए गए कार्य अधिक सफल रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। पूर्व नियोजित योजनाएं सरलता से पूरी होंगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें. (शुभांक : 3, 5, 7)
♎ तुला (Libra) : परिश्रम से ही सफलता संभव है, आलस्य त्यागें। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं लेकिन इसके लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। समय की कद्र करें और आलस्य से बचें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। (शुभांक : 4, 6, 7)
♏ वृश्चिक (Scorpio) : कर्म के बल पर सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप अपनी बुद्धि और कौशल से कठिन से कठिन कार्यों में भी विजय पाएंगे। व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। कोई नया निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। (शुभांक : 4, 6, 8)
♐ धनु (Sagittarius) : धैर्य और संयम आज आपके सबसे बड़े साथी रहेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है। कामकाज सीमित रहेगा लेकिन मनोबल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। वरिष्ठजनों से मतभेद की स्थिति बन सकती है, बेहतर होगा कि शांत रहें। प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। (शुभांक : 3, 5, 7)
♑ मकर (Capricorn) : आशा और उत्साह के साथ आगे बढ़ने का समय है। परिवार के सहयोग से आप लंबित कार्यों को पूरा कर पाएंगे। मेल-जोल से लाभ होगा। यात्रा के भी लाभकारी संकेत हैं। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। मन में उत्साह रहेगा और दिन सफलतापूर्वक व्यतीत होगा। निवेश के लिए अच्छा समय है लेकिन सोच-समझकर करें। (शुभांक : 2, 4, 6)
♒ कुंभ (Aquarius) : योजना बनाकर कार्य करें, सफलता निश्चित है। आज कोई नई योजना बन सकती है जो आने वाले समय में लाभ देगी। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। विश्वासपात्र लोगों पर ही जिम्मेदारी सौंपें। नैतिक मूल्यों का पालन करें। परिवार में प्रेम और सौहार्द्र बना रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। (शुभांक : 5, 7, 9)
♓ मीन (Pisces) : कड़ी मेहनत से आज का दिन शानदार बना सकते हैं। आपकी क्षमता से अधिक कार्य का भार रहेगा लेकिन इससे घबराएं नहीं। कारोबार में तेजी आएगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। (शुभांक : 1, 5, 8)