♈ मेष (Aries) : आज का दिन मेष राशि वालों के लिए योजनाओं की सफलता का दिन रहेगा। पूर्व में किए गए प्रयास अब फल देने लगेंगे। जो कार्य पहले अधूरे रह गए थे, वे आज पूर्ण हो सकते हैं। लेकिन जोखिम भरे फैसले लेने से बचना ही समझदारी होगी। किसी विवाद या कहासुनी से दूर रहें। आपसी सहयोग से ही कार्य सिद्ध होंगे। पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी और शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभकारी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। संतान से जुड़ी कोई चिंता भी हल हो सकती है। (शुभांक : 1, 4, 6)
♉ वृषभ (Taurus) : आज वृषभ राशि के जातक खुद को अपने संघर्ष में अकेला महसूस कर सकते हैं। महत्त्वपूर्ण कार्यों में विशेष परिश्रम करना होगा तभी सफलता मिल सकेगी। जो काम बनने वाले हैं, उनमें अड़चनें आ सकती हैं। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा, ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है। हालांकि आपकी मेहनत रंग लाएगी और चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। बाहरी लोगों से मदद की उम्मीद रहेगी। आज का दिन मानसिक और शारीरिक ऊर्जा को संतुलित रखकर ही बिताएं। (शुभांक : 2, 4, 6)
♊ मिथुन (Gemini) : मिथुन राशि वालों को आज रोजगार में तरक्की के योग मिलेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और जमीन-जायदाद से लाभ मिलने की संभावना है। पुराने कर्ज से राहत मिलेगी और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। वाहन और मकान की सुविधा मिल सकती है, जिससे पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक चिंता कम हो सकती है। यह दिन आपको नई उम्मीदें और आत्मबल देगा। (शुभांक : 2, 5, 6)
♋ कर्क (Cancer) : कर्क राशि वालों को आज उच्च मनोबल के साथ काम करना चाहिए। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके विचारों की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और शैक्षणिक गतिविधियों में प्रगति होगी। आमदनी और खर्च का संतुलन बना रहेगा। यदि किसी यात्रा की योजना है तो उसका परिणाम भविष्य में लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा और मेलजोल से कार्यों में गति आएगी। (शुभांक : 2, 5, 7)
♌ सिंह (Leo) : आज सिंह राशि के जातकों के लिए समन्वय और सुविधा का दिन है। कामकाज में तेजी आएगी और बाधाएं दूर होंगी। छोटी यात्राएं भी लाभप्रद सिद्ध हो सकती हैं। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए भाग-दौड़ रहेगी लेकिन उसका परिणाम सुखद रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। बौद्धिक स्तर पर सतर्कता रखने से निर्णय लेने में मदद मिलेगी। मित्रों या सहयोगियों से सकारात्मक संवाद बन सकता है। (शुभांक : 4, 6, 7)
♍ कन्या (Virgo) : कन्या राशि वालों के लिए आज घर-परिवार में आनंद और सहयोग का वातावरण बना रहेगा। हालांकि मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है। खर्च अधिक होगा लेकिन कुछ आवश्यक खरीदारी भी संभव है। कार्यभार अधिक रहने से तनाव महसूस हो सकता है। पुराने मित्रों से मिलन होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। इस समय संयम और मेहनत के साथ आगे बढ़ें। (शुभांक : 4, 6, 8)
♎ तुला (Libra) : तुला राशि के जातकों को वरिष्ठजनों से मतभेद हो सकता है। व्यर्थ की भाग-दौड़ में समय नष्ट हो सकता है। पारिवारिक तनाव और कलह की आशंका है। बच्चों की ओर से कुछ राहत मिलेगी। यह समय संयम और चुप्पी के साथ निकालना ही बुद्धिमानी होगी। अपने कार्यों पर ध्यान दें और नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहें। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। (शुभांक : 4, 6, 7)
♏ वृश्चिक (Scorpio) : आज वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी संभव है। शुभ समाचार मिल सकते हैं। ज्ञान-विज्ञान की दिशा में रूचि बढ़ेगी और मित्रों या परिजनों की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा। कामकाज में रफ्तार आएगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। (शुभांक : 1, 5, 9)
♐ धनु (Sagittarius) : धनु राशि वालों को आज धन और बुद्धि का संतुलित प्रयोग करना होगा। फिजूलखर्ची और दिखावे से बचें। पारिवारिक तनाव और किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। किसी नजदीकी व्यक्ति के व्यवहार से आप आहत हो सकते हैं। हालांकि आपका आज का परिश्रम भविष्य में लाभ देगा। मानसिक तनाव को योग या ध्यान से दूर करने का प्रयास करें। (शुभांक : 2, 5, 7)
♑ मकर (Capricorn) : मकर राशि के लिए यह समय तरक्की के अवसरों से भरा होगा। कुछ आर्थिक संकोचों के बावजूद लाभ के योग बनेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा और कोई प्रिय वस्तु या वस्त्र भी मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है। कार्यक्षेत्र में आपकी चेष्टाएं रंग लाएंगी और आय में वृद्धि के संकेत हैं। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। (शुभांक : 3, 7, 9)
♒ कुम्भ (Aquarius) : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। बौद्धिक क्षमता से आपको छोटे-छोटे लाभ मिलेंगे। भाग-दौड़ अधिक रहेगी लेकिन उसका परिणाम सकारात्मक होगा। संतान की उन्नति के योग हैं। खर्च अधिक हो सकता है लेकिन वह आवश्यकताओं से जुड़ा होगा। कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी। मनोविनोद की गतिविधियों से राहत मिलेगी। शुभांक : 5, 7, 9)
♓ मीन (Pisces) : मीन राशि वालों को आज अपने व्यवहार में संयम रखना होगा। जरा सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। संतान को लेकर मानसिक व्यथा हो सकती है। आवेश और जल्दबाजी से बचें। आज पुराने निर्णयों पर पश्चाताप हो सकता है लेकिन सीख लेकर आगे बढ़ना उचित रहेगा। पारिवारिक मामलों में विनम्रता और धैर्य आवश्यक है। (शुभांक : 3, 5, 7)