Home » सारंडा में मिला 5 किलो का आईईडी, 3 बंकर व डंप भी किए गए ध्वस्त

सारंडा में मिला 5 किलो का आईईडी, 3 बंकर व डंप भी किए गए ध्वस्त

सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद किए काफी संख्या में दैनिक उपयोग के सामान...

by Neha Verma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बल के जवानों ने रविवार को जराईकेला थाना अंतर्गत वनग्राम बाबुडेरा के समीप जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए एक शक्तिशाली 5 किलोग्राम के आईईडी का पता चला। बम निरोधक दस्ते की मदद से इसे सुरक्षित रूप से उसी स्थान पर निष्क्रिय किया गया। इसके अलावा, इलाके में बनाए गए तीन नक्सली बंकरों और डंप को भी ध्वस्त किया गया।
ध्वस्त किए गए बंकरों से सुरक्षा बलों को काफी संख्या में दैनिक उपयोग की वस्तुएं और नक्सली गतिविधियों से संबंधित सामग्री मिली है, जिनसे नक्सलियों की मौजूदगी और भविष्य की साजिशों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम चला रही अभियान

सुरक्षा बलों का नक्सलियों का खिलाफ 4 मार्च 2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान खासकर छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगली और पहाड़ी इलाकों में केंद्रित है। इसमें चाईबासा पुलिस के साथ कोबरा 203 और 209 बटालियन, झारखंड जगुआर तथा सीआरपीएफ की 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियनों की टीमें सक्रिय रूप से शामिल हैं।

इन नक्सलियों के सक्रिय रहने की सूचना

नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद चाईबासा पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में व्यापक नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है। हालिया सूचना के बाद संगठन के कुख्यात नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ विध्वंसक गतिविधियों की योजना बनाते हुए क्षेत्र में सक्रिय हैं।

स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील

प्रशासन और पुलिस ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें। साथ ही यह भरोसा दिलाया गया है कि उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें हरसंभव सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

बरामद किए गए सामान

  1. 05 किलोग्राम का 01 आई.ई.डी.
  2. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर-01
  3. पिट्ठू बैग-02
  4. प्रिंटर
  5. नक्सली लाल झंडा
  6. नक्सली बैनर
  7. नक्सली वर्दी-02
  8. नक्सली पोस्टर
  9. नक्सली दस्तावेज
  10. लोहे की कीलें
  11. मैनुअल हैंड ड्रिल
  12. रेडियो-01
  13. बोल्ट कटर
  14. पटाखे
  15. ब्लैक वेब बेल्ट
  16. मल्टीमीटर
  17. जैकेट-03
  18. जूते-07 जोड़ी
  19. चप्पल-04 जोड़े
  20. सिविल ट्राउजर-04
  21. सिविल शर्ट-02
  22. टोपी-01
  23. मच्छरदानी-01
  24. चार्जर-02
  25. पेंट कैन-04
  26. पेंट ब्रश-05
  27. आरी-01
  28. विभिन्न प्रकार की जीवनरक्षक दवा
  29. अन्य दैनिक उपयोग के सामान

Related Articles