Home » RANCHI NEWS: 52 वाहनों का इसलिए कट गया 2 लाख का चालान, आप भी हो जाए अलर्ट 

RANCHI NEWS: 52 वाहनों का इसलिए कट गया 2 लाख का चालान, आप भी हो जाए अलर्ट 

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जिला प्रशासन रांची द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत नागा बाबा खटाल क्षेत्र में एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, मोटरयान निरीक्षक मुकेश कुमार तथा गोन्दा थाना प्रभारी रवि कुमार के संयुक्त नेतृत्व में की गई। इस दौरान लगभग 170 तीन पहिया सवारी वाहन एवं ई-रिक्शा की जांच की गई, जिनके कागजात जैसे टैक्स, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट तथा ड्राइविंग लाइसेंस की गहनता से समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, शहरी क्षेत्र में संचालित सिटी बसों की भी जांच की गई।

जांच के दौरान यह पाया गया कि कई वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज अधूरे थे या अनुपलब्ध थे। इस कारण से कुल 52 वाहनों पर 2,04,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित और नियमबद्ध बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। उपायुक्त ने पूर्व में ही अधिकारियों को निर्देश दिया था कि यातायात नियमों के उल्लंघन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न किया जाए तथा नियमित जांच अभियान संचालित किए जाए। प्रशासन का यह सख्त रुख यह संकेत देता है कि रांची में बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन करने वालों पर अब और सख्ती बरती जाएगी। जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles