Home » Marwari Mahila Sammelan का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 13-14 जनवरी को

Marwari Mahila Sammelan का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 13-14 जनवरी को

by The Photon News Desk
Marwari Mahila Sammelan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर। झारखंड प्रादेशिक Marwari Mahila Sammelan का दो दिवसीय ग्यारहवा प्रांतीय अधिवेशन मंथन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आगामी 13 एवं 14 जनवरी 2024 को होगा। इसकी तैयारियां जोर-जोर से चल रही है। इस अधिवेशन मंथन में रांची से संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल और राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल भी शामिल रहेगी। साथ ही झारखंड के सभी जिले से लगभग 250 महिलाओं कीे आने की संभावना है।

इस संबंध में सोमवार को Marwari Mahila Sammelan की प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुशीला खीरवाल ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि इस अधिवेशन(Marwari Mahila Sammelan )में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सत्र 2024-26 के लिए मंजू बगड़िया (करकेंद, धनबाद) को पदभार दिया जाएगा। साथ ही आगामी सत्र (2026-28) के लिए नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। इसके अतिरिक्त अनेक सत्र होंगे जिसमें अनेक विषय पर चर्चा होगी।

बेहतर कार्य के आधार पर किया जाएगा शाखा काे पुरस्कृत:

विगत दो वर्षों में शाखों द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाली सभी महिलाओं की ठहरने की व्यवस्था भी संस्था के द्धारा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल, सचिव प्रभा पाड़िया के नेतृत्व में प्रदेश की पूरी टीम के साथ जमशेदपुर शाखा की अध्यक्ष बीना अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम भी कार्यक्रम (Marwari Mahila Sammelan)  को सफल बनाने में लगी हुई हैं।

Marwari Mahila Sammelan : महिलाएं ही संभालेंगी पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी

इस अधिवेशन (Marwari Mahila Sammelan)को सफल करने के लिए महिलाओं को अलग-अलग विभाग देकर जिम्मेवारी बांटी जायेगी। सुशीला खीरवाल के अनुसार यह अधिवेशन(Marwari Mahila Sammelan )2 वर्षों में होता है इसलिए महिलाएं एक साथ मिलकर संगठन में क्या अच्छा हुआ और कहां कमी रह गई और उसे कैसे सुधारा जा सकता है आदि विषयाें पर मंथन करती हैं। उन्हाेंने कहा कि इस कार्यक्रम में पूरे झारखंड में मंच से जुड़ी महिलाएं शामिल हाेंगी।

READ ALSO : Parliament Winter Session: अधीर रंजन समेत विपक्ष के 33 सांसद पूरे सत्र के लिए हुए निलंबित

Related Articles