रांची : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद भारत सरकार ने 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। यह शोक 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान झारखंड समेत पूरे देश में किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे।
राष्ट्रीय ध्वज रहेगा आधा झुका
राष्ट्रीय शोक के तहत सभी सरकारी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां ध्वज आधा झुका रहेगा। यह निर्णय डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान और उनकी सेवा को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया है।

हेमंत सरकार ने जारी किया आदेश
झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि राज्य में किसी भी प्रकार का राजकीय आयोजन या समारोह राष्ट्रीय शोक के दौरान नहीं होगा।
डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान
डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए एक प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।