जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में 25 जनवरी को दो गुटों के बीच झगड़ा हो रहा था। काशीडीह निवासी सम्राट सिंह इस झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचा था। सम्राट सिंह के साथ मारपीट भी हुई थी। पिस्टल लहराया गया था। इस मामले में साकची थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। एसएसपी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस घटना का आरोपी धर्मेंद्र यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। धर्मेंद्र यादव साकची के काशीडीह लाइन नंबर एक का रहने वाला है। उसके पास एक पिस्तौल और एक मिस कारतूस भी बरामद हुई है। पुलिस ने लिखा पढ़ी कर धर्मेंद्र यादव को जेल भेज दिया है।
Jamshedpur Crime: काशीडीह में झड़प के दौरान पिस्टल लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार
written by Mujtaba Haider Rizvi
218

Mujtaba Haider Rizvi
मुजतबा हैदर रिज़वी को पत्रकारिता का 25 साल का अनुभव है। उन्होंने अमर उजाला प्रयागराज से पत्रकारिता की शुरूआत की थी। फिर प्रतापगढ़ हिंदुस्तान में भी रहे। बाद में जमशेदपुर व रांची में दैनिक जागरण में काम किया। इसके बाद लगातार न्यूज़ मीडिया, न्यूज़ 11 भारत डिजिटल और फिफ्थ पिलर डिजिटल में काम किया है।