Home » Maharajganj News: शराब के लिए गिलास और पानी देने से इनकार करने पर नाराज शख्स ने युवक को मारी गोली

Maharajganj News: शराब के लिए गिलास और पानी देने से इनकार करने पर नाराज शख्स ने युवक को मारी गोली

गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए।

by Anurag Ranjan
Maharajganj News: शराब के लिए गिलास और पानी देने से इनकार करने पर नाराज शख्स ने युवक को मारी गोली
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के श्यामदेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा महुई में शराब पीने के लिए गिलास व पानी नहीं देने को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई है। घटना में घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे महुअवा महुई निवासी महेंद्र गौड़ अपने घर पर सोए हुए थे। उसी समय परसिया इंदरपुर निवासी अजीत सिंह अपनी स्कूटी से महेंद्र के घर पहुंचे। इसके बाद उनसे शराब पीने के लिए गिलास व पानी की मांग करने लगे। इतनी रात में इस तरह की फरमाइश से नाराज महेंद्र ने गिलास और पानी देने से इनकार कर दिया। इससे अजीत सिंह आक्रोशित हो गया और अपशब्द बोलते हुए धमकी देने लगा। इसका महेंद्र ने विरोध किया। इससे आक्रोशित अजीत ने महेंद्र के ऊपर गोली चला दी। गोली महेंद्र के बाएं हाथ में लगी है।

आसपास के लोगों ने उपचार के लिए भर्ती कराया

गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि घायल युवक की बहन श्यामदेउरवा निवासी पूनम की तहरीर पर आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

Read Also: Samay Raina ने YouTube चैनल से ‘India’s Got Latent’ के सभी वीडियो डिलीट किए, जानिए विवाद के बीच क्या बोले

Related Articles