लातेहार : झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी दुर्घटना में घायल हो गई हैं। वह प्रयागराज से महाकुंभ से स्नान कर लौट रही थीं। बताते हैं कि लातेहार में उनकी गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई। उनकी गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में महुआ माजी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा लातेहार के होटवाग गांव के पास हुआ है। राज्यसभा सांसद महुआ माजी को रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती किया गया है। हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। बताते हैं कि महुआ माजी अपने पुत्र सोमवीर माजी और बहू वास्तव माजी के साथ महाकुंभ स्नान करने गई थीं। वापसी में लातेहार में यह हादसा होने के बाद सभी को रांची लाया गया। बताते हैं कि जहां हादसा हुआ वहां एक ट्रक पहले से खड़ा था। महुआ माजी का वाहन इसी ट्रक से टकरा गया। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी लगी और उसी के बाद हादसा हो गया था। बताते हैं कि महुआ माजी को पहले लातेहार के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से बेहतर इलाज के उन्हें रांची रेफर कर दिया गया।
MP Mahua Maji: महाकुंभ से स्नान कर रांची लौट रहीं राज्यसभा सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में घायल, रांची के अर्किड अस्पताल में भर्ती
365