Home » Pahalgam Terror attack : पहलगाम हमले के गुनहगारों को मिलनी चाहिए सजा- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

Pahalgam Terror attack : पहलगाम हमले के गुनहगारों को मिलनी चाहिए सजा- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब विश्व के शीर्ष देश भी इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों द्वारा आतंकवाद को वैश्विक शांति के लिए, बड़ा खतरा बताया गया।

by Rakesh Pandey
Pahalgam Terror attack
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कश्मीर के पहलगाम में हुए, आतंकी हमले के विषय में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कहा है कि इस आतंकी हमले के आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही सुरक्षा परिषद के सदस्यों द्वारा आतंकवाद को वैश्विक शांति के लिए, बड़ा खतरा बताया गया। परिषद ने यह भी कहा कि इसके सभी रूपों का मुकाबला किया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 देशों द्वारा आतंकी हमले के संबंध में साझा रूप से एक प्रेस वक्तव्य जारी किया गया।

हमले के जिम्मेदार लोगों की तय की जाए, जवाबदेही

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब विश्व के शीर्ष देश भी इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। इसी क्रम में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। परिषद ने यह कहा है कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करनी चाहिए। आतंकवाद के इस निंदनीय कृत्य के पीछे जिनकी साजिश है और इसे वित्तपोषित करने वाले लोगों को भी, न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

सुरक्षा परिषद में शामिल है ये 15 देश

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 15 देशों के सदस्यों ने एक साझा प्रेस वक्तव्य जारी किया। इस प्रेस वक्तव्य के अनुसार सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने आतंकवाद के अपराधियों, प्रायोजकों और वित्तपोषण करने वालों को को जवाबदेह ठहराए जाने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की जरूरत पर जोर दिया। 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की, अप्रैल महीने के लिए अध्यक्षता फ्रांस कर रहा है।

परिषद में चीन, फ्रांस और रूस भी शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य देश शामिल हैं, जिनमें 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य शामिल हैं। चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका स्थायी सदस्य है। अस्थायी सदस्यों को महासभा द्वारा दो साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है। वर्तमान में अल्जीरिया, डेनमार्क, ग्रीस, गुयाना, पाकिस्तान, पनामा, कोरिया गणराज्य, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया और सोमालिया स्थायी सदस्य है।

Read Also- PM Modi Mann Ki Baat : पहलगाम हमले पर पीएम मोदी का आक्रोश, कहा-हर भारतीय का खून खौल रहा, मिलेगा न्याय, और क्या कहा-पढ़ें

Related Articles