रांची: सिकंदराबाद मंडल के बल्हारशाह-काजीपेट रेलखंड के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने 5 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ऐसे में रांची से चलने वाली ये ट्रेनें अलग अलग दिन रद्द रहेगी। इसका शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है।
ये ट्रेनें रद्द
ट्रेन संख्या 03253 पटना चर्लपल्ली स्पेशल वाया रांची यात्रा प्रारंभ दिनांक 16-06-2025 एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 18-06-2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 07255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल वाया रांची यात्रा प्रारंभ दिनांक 18-06-2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 07256 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल वाया – रांची यात्रा प्रारंभ दिनांक 20-06-2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल वाया रांची यात्रा प्रारंभ दिनांक 16-06-2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल वाया रांची यात्रा प्रारंभ दिनांक 19-06-2025 को रद्द रहेगी।