🐏 मेष (Aries) : जीवनसाथी का परामर्श आज आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत रहेगी और शुभ कार्यों से लाभ होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन व्यावसायिक उन्नति और प्रसन्नता साथ-साथ बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक पक्ष भी सशक्त रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। (शुभांक : 7, 8, 9)
🐂 वृष (Taurus) : आज कामकाज की व्यस्तता से आराम में कमी आ सकती है। हालांकि प्रियजनों से मुलाकात आनंददायक होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे, लेकिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी और माहौल सकारात्मक रहेगा। (शुभांक : 2, 7, 9)
👯♂️ मिथुन (Gemini) : कारोबारी यात्रा को आज टालना ही उचित रहेगा। आय और व्यय संतुलन में रहेंगे, लेकिन कुछ विश्वासी लोग ही नुकसान पहुंचा सकते हैं। सतर्क रहकर कार्य करें। सीमित रूप से ही कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और आर्थिक दबाव भी महसूस हो सकता है। (शुभांक : 3, 7, 9)
🦀 कर्क (Cancer) : सरकारी कार्यों से लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से भी कुछ लाभ संभव है। व्यापारिक यात्राओं को अभी टालना बेहतर रहेगा। शैक्षणिक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। (शुभांक : 4, 8, 9)
🦁 सिंह (Leo) : व्यापार में स्थिति थोड़ी नरम रहेगी। शत्रु व संतान से संबंधित चिंता रहेगी। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। भाइयों से विरोध की संभावना है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और कार्य सीमित रूप से ही पूरे हो सकेंगे। केवल आश्वासन से संतोष करना पड़ सकता है। (शुभांक : 3, 6, 8)
👧 कन्या (Virgo) : मेल-जोल और सहयोग से कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यों में सुविधा मिलने से प्रगति होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और समन्वय से सफलता प्राप्त होगी। (शुभांक : 4, 5, 9)
⚖️ तुला (Libra) : नई जिम्मेदारियों के योग बन रहे हैं। यात्रा सफल होगी और मेल-मिलाप से लाभ मिलेगा। कामकाज में आसानी से प्रगति होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग और मेहमानों का आगमन संभव है। (शुभांक : 3, 7, 9)
🦂 वृश्चिक (Scorpio) : पुरानी गलतियों का पछतावा होगा, लेकिन पैतृक लाभ की संभावना भी है। मेहमानों का आगमन और छात्रों को सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा और समय के साथ फायदे के मार्ग खुलेंगे। (शुभांक : 2, 7, 8)
🏹 धनु (Sagittarius) : आय के अच्छे अवसर बनेंगे। संतान की उन्नति और स्त्री पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से भेंट संभव है। आत्मविश्लेषण करें और अपने विवेक से काम लें। भाई-बहनों से प्रेम बढ़ेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। (शुभांक : 3, 6, 9)
🐊 मकर (Capricorn) : परिवार का सहयोग मिलने से कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में तालमेल और नए समन्वय बनेंगे। “आगे-आगे गौरख जागे” वाली स्थिति बन सकती है। मीठे बोलने वालों से सावधान रहें। काम दूसरों की मदद से पूरा होगा। (शुभांक : 4, 6, 8)
🌊 कुंभ (Aquarius) : पूर्व निर्धारित कार्य आसानी से पूरे होंगे। साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी या दोस्तों के सहयोग से सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ कार्यों में खर्च संभव है। (शुभांक : 1, 3, 7)
🐟 मीन (Pisces) : लाभ में आशातीत वृद्धि संभव है, लेकिन नकारात्मक सोच से बचें। विशिष्ट लोगों से भेंट लाभकारी होगी। व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। उत्साह और सक्रियता बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। आय-व्यय बराबर रहेंगे। (शुभांक : 1, 5, 9)