Home » Accident : सरायकेला के उमारटोली में बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन घायल

Accident : सरायकेला के उमारटोली में बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन घायल

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र स्थित उमारटोली के समीप रांची से टाटा आ रही एक दुतगामिनी बस ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पहले चांडिल अनुमंडल अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों में अमृत सिंह मुंडा, ठाकुर सिंह और बुधराम महतो शामिल हैं, जो बाइक से चांडिल की ओर जा रहे थे। तभी उमारटोली के पास अचानक तेज रफ्तार से आ रही बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद तीनों घायल जमीन पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, तीनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस और बाइक को जब्त कर लिया है। हादसे की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ प्रतीत होता है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सावधानी बरतें ताकि इस तरह के हादसे से बचा जा सके।

Read also Jamshedpur Rape दुष्कर्म के बाद रो रही किशोरी को डोसा खिला पहनाए गए नए कपड़े, जानें गोलमुरी में कैसे हुई रेप की दर्दनाक घटना

Related Articles