Home » Palamu Shootout : पलामू में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, झामुमो नेता समेत दो गिरफ्तार

Palamu Shootout : पलामू में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, झामुमो नेता समेत दो गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के निमिया गांव में सोमवार को आपसी रंजिश के चलते एक युवक धीरेंद्र कुमार सिंह (40) को गोली मार दी गई। उन्हें गोली लगने के बाद एमआरएमसीएच में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फिर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। धीरेंद्र के शरीर में करीब 40 से 45 छर्रे लगे हैं।

देशी कट्टा बरामद

घटना का कारण पुराने विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुए अवैध 12 बोर के देशी कट्टे को बरामद कर लिया है। इस सिलसिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पाटन प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह और विजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी निमिया गांव के निवासी हैं।

दोनों पक्षों में बहस के बाद चली गोली

मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणि भूषण प्रसाद ने घटना के बारे में बताया कि दोनों आरोपितों को जल्द ही जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुए हथियार को जब्त कर लिया है। पाटन थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि गोली चलने से पहले रंजीत सिंह, विजय सिंह और धीरेंद्र सिंह के बीच पुराने विवाद को लेकर तकरार हुई थी। गाली-गलौज के बाद गोली चली और धीरेंद्र घायल हो गया। उसे एमआरएमसीएच में इलाज के लिए लाया गया और फिर रांची रिम्स भेज दिया गया।

अवैध हथियार से हुई फायरिंग

धीरेंद्र का बयान लेने के बाद यह स्पष्ट होगा कि गोली किसने चलाई। पुलिस ने यह भी बताया कि जिस हथियार से गोली चली वह अवैध था और उसे जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Read also Bagbera Shooting : बारात में डांस को लेकर विवाद के बाद बागबेड़ा में युवक को मारी गई थी गोली, दो गिरफ्तार

Related Articles