Home » ABVP EDUCATIONAL SURVEY : अभाविप करेगी शैक्षणिक सर्वेक्षण, जानें क्या है मुख्य उद्देश्य

ABVP EDUCATIONAL SURVEY : अभाविप करेगी शैक्षणिक सर्वेक्षण, जानें क्या है मुख्य उद्देश्य

याज्ञवल्क्य शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक सक्रिय छात्र संगठन है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पित है।

by Anurag Ranjan
ABVP EDUCATIONAL SURVEY : अभाविप करेगी शैक्षणिक सर्वेक्षण, जानें क्या है मुख्य उद्देश्य
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रांची महानगर द्वारा यशवंत स्मृति भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें रांची विश्वविद्यालय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सर्वेक्षण करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। कार्यशाला में अभाविप बिहार झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला और प्रांत संगठन मंत्री निलेश कटारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

याज्ञवल्क्य शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक सक्रिय छात्र संगठन है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि रांची के परिसरों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे प्रदान की जा सकती है और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल कैसे बनाया जा सकता है। इसके लिए शैक्षणिक सर्वेक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। सर्वेक्षण के परिणामों के आधार पर विश्वविद्यालयों में सुधार के उपाय सुझाए जाएंगे।

राज्यपाल और कुलपति से संवाद

उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण के बाद अभाविप का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल और कुलपति से संवाद करेगा। वहीं झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में इस पहल को लागू करने का प्रयास करेगा, जिससे उच्च शिक्षा का स्तर बेहतर हो सके। कार्यशाला में शैक्षणिक सर्वेक्षण के संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई। परिषद कार्यकर्ताओं ने एक फॉर्मेट तैयार किया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों से उनके परिचय और सुझाव पूछे जाएंगे। विद्यार्थियों के उत्तरों और सुझावों के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस कार्यशाला में प्रदेश संगठन मंत्री निलेश कटारे भी उपस्थित थे।

Read Also: Jharkhand scholarship issues : पूर्वी सिंहभूम में 2700 से अधिक बीएड के विद्यार्थियों का भविष्य दावं पर

Related Articles