जमशेदपुर/Accident In Jamshedpur: यानी अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से साल का पहला दिन, सोमवार। नए साल के पहले ही दिन जमशेदपुर में एक बड़ी घटना घटी जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। भीषण कार दुर्घटना में छह युवकों की मौत हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन घायल युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा है।
Accident In Jamshedpur : आदित्यपुर बाबाकुटी एक कार में सवार होकर निकले थे युवक
दरअसल, सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर बाबाकुटी आश्रम से कुल आठ युवक एक कार (इंडिगो) पर सवार होकर पिकनिक मनाने जा रहे थे। इसी बीच गाड़ी अभी बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया ही पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर एक पेड़ में जा टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार का इंजन बाहर छिटककर फेंका गया। इस घटना में छह युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Accident In Jamshedpur: घटना स्थल पर मची अफरा-तफरी
सोमवार की सुबह नववर्ष 2024 की पहली सुबह थी। कोई मंदिर जा रहा था तो कोई पिकनिक मनाने। इसी बीच, शहर के बीचों-बीच बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया में यह दर्दनाक घटना घटी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह काफी तेज रफ्तार में यह इंडिगो कार जा रही थी। तेज गति में चलते हुए ही एक पेड़ से टक्करा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सभी युवक कार के अंदर ही फंस गए। घटना की जानकारी बिष्टुपुर पुलिस को दी गई।
Accident In Jamshedpur: क्षतिग्रस्त कार में बुरी थे फंस गए थे युवक
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त कार से निकालने का प्रयास किया लेकिन फंसे होने के कारण उन्हें निकालने में काफी परेशानी हुई। किसी तरह से घायलों को निकाल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने छह युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है।
Accident In Jamshedpur : मृतकों के नाम
मृतकों में शुभम कुमार झा, अनिरुद्ध कुमार यादव, अनिकेत कुमार महतो, हेमंत कुमार सिंह, पीयूष व एक अन्य है। वहीं, हर्ष कुमार झा और रवि झा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है। सभी मृतक व घायल आदित्यपुर के बाबाकुटी आश्रम क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना के बाद से उस क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
READ ALSO : UAPA के तहत तहरीक-ए-हुर्रियत जम्मू-कश्मीर पर बैन, जानिए क्या रही वजह?