धनबाद : झारखंड के धनबाद में हादसा हुआ है। वार्ड नंबर 23 रघुवर नगर में शनिवार देर रात व्रजपात की चपेट में आने से चंदन कुमार (26) वर्षीय युवक की मौत हो गई। चंदन कुमार बिजली कड़ने की आवाज सुनकर घर से निकले ही थे की इसकी चपेट में आ गया। चंदर कुमार के पिता रामधनी यादव ने बताया कि घटना के तुंरत बाद उसे एनएमएमसीएच अस्पताल ले गया।
जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह इसकी सूचना स्थानीय थाना सरायढेला को दिया। शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामधनी ने बताया कि करीब छह साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। घर के बाहर बड़ा लड़का चंदन, छोटा लड़का कुंदन व वे स्वयं निकले, लेकिन चंदन कुमार ठनका की चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे कालोनी के लोग उनके घर पहुंच सांत्वना दिया। चंदन कुमार काफी मिलन सार युवक था। हर काम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता था।
15 दिन की बेटी का उजड़ गया पिता का साया :
चंदन कुमार की पत्नी को 15 दिन पहले ही बेटी जन्म लिया है। घर में खुशी का माहौल था। चंदन कुमार को दो बेटा भी है। घर का बड़ा लड़का चंदन कुमार ही था। पिता कहना है कि वह सारा काम संभालता था। उसके निधन पूरा परिवार की स्थिति खराब हो गई है।