Home » एक्टर विजय थालापति ने स्टालिन से कहा- नाम में बहादुरी होने से क्या हुआ, काम में भी होनी चाहिए

एक्टर विजय थालापति ने स्टालिन से कहा- नाम में बहादुरी होने से क्या हुआ, काम में भी होनी चाहिए

विजय ने कहा कि आप तमिलनाडु से GST ले रहे हैं, लेकिन राज्य को धन नहीं दे रहे। आप शिक्षा के लिए फंड नहीं दे रहे और तीन भाषा नीति लागू कर रहे हैं।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्कः तमिलागा विक्रि कज़घम (TVK) के प्रमुख और एक्टर विजय थालापति ने पार्टी की पहली सामान्य सभा बैठक में अपनी बात रखते हुए द्रविड़ मुन्नेत्र कज़घम (DMK) और भाजपा पर सीधे हमले किए। उन्होंने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को TVK और DMK के बीच सीधी टक्कर करार दिया।

विजय ने पूछा, “राजनीति क्या है?” “क्या यह इस विश्वास पर आधारित है कि सभी को अच्छे से जीने का अधिकार होना चाहिए या फिर यह सोचना है कि सिर्फ एक परिवार को ही अच्छा जीने का हक है?” उन्होंने DMK सरकार पर उनकी पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों को रोकने का आरोप लगाया। हमने सभी रुकावटों को पार कर अपने कार्यकर्ताओं से मिलने का रास्ता निकाला। हम अपने कार्यकर्ताओं से मिलते रहेंगे, चाहे कितनी भी रुकावटें आए।

‘फासीवादी सरकार’
विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने पहली बार सीधे स्टालिन का नाम लेकर उन्हें चुनौती दी। माननीय मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन, नाम में बहादुरी हो तो क्या हुआ, काम में भी उसे दिखाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने DMK सरकार को “फासीवादी सरकार” करार दिया।
विजय ने राज्य के कानून और व्यवस्था की स्थिति पर भी हमला किया। विजय ने कहा कि “राज्य में कानून व्यवस्था नहीं है। यहां खूब भ्रष्टाचार है। अगर आपने सरकार को सही तरीके से चलाया होता, तो महिलाओं की सुरक्षा होनी चाहिए थी। हम महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों की बात भी नहीं कर सकते और आप गर्व से कहते हैं कि आपको ‘अप्पा’ कहते हैं?”

‘तमिलनाडु को सावधानी से संभालें मोदी जी’
विजय ने भाजपा शासित केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाया कि वह चुपचाप DMK की मदद कर रही है। वोटों के लिए DMK चुनावों में कांग्रेस का साथ देती है और घोटालों के लिए DMK चुपचाप भाजपा का साथ ले रही है।

उन्होंने भाजपा से तमिलनाडु के प्रति असंवेदनशीलता पर सवाल उठाए। तीन भाषा नीति पर सवाल उठाते हुए विजय ने कहा कि आप तमिलनाडु से GST ले रहे हैं, लेकिन राज्य को धन नहीं दे रहे। आप शिक्षा के लिए फंड नहीं दे रहे और तीन भाषा नीति लागू कर रहे हैं। उन्होंने सीमांकन (delimitation) पर भी चेतावनी दी। सीमांकन के नाम पर आप तमिलनाडु की सीट ले रहे हैं। हम जानते हैं आपका मकसद क्या है और राज्य की दिशा क्या है, मोदी जी, आपने One Nation One Election की योजना लाई। तमिलनाडु को सावधानी से संभालिए, मोदी जी।”

‘चुनाव केवल DMK और TVK के बीच’
विजय ने कहा, “अगले साल हम एक ऐसे चुनाव को देखेंगे, जो कभी नहीं देखा गया। यह चुनाव केवल दो पार्टियों के बीच होगा, TVK और DMK। हवा, बारिश, सूरज, और प्रकृति को कौन रोक सकता है? ठीक वैसे ही, मेरे लोगों के लिए राजनीति को कोई नहीं रोक सकता।” उन्होंने “विजय निश्चित है” कहते हुए TVK को DMK के खिलाफ मुख्य विपक्ष के रूप में स्थापित किया।

Related Articles