Home » Jharkhand Education News : NIT जमशेदपुर में 751 सीटों पर होगा दाखिला, 152 सीटें फीमेल सुपरन्यूमेररी के तहत आरक्षित

Jharkhand Education News : NIT जमशेदपुर में 751 सीटों पर होगा दाखिला, 152 सीटें फीमेल सुपरन्यूमेररी के तहत आरक्षित

by Rakesh Pandey
niit janshedpur-news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। ऐसे में ज्वाइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने काउंसिलिंग की तिथि व सीट की जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जोसा काउंसिलिंग के पहले चरण में जहां आईआईटी के लिए 6 राउंड के लिए काउंसिलिंग होगी, वहीं इसके बाद जेईई मेंस के स्कोर के आधार पर देश के सभी एनआईटी में दाखिला होगा जिसमें एनआईटी जमशेदपुर भी शामिल है।

हाल के वर्षों में एनआईटी जमशेदपुर को लेकर छात्रों में क्रेज बढ़ा हैं। इसकी मुख्य वजह यहां का प्लेसमेंट ग्रोथ है। ऐसे में छात्र पिछले वर्ष के कटऑफ के अनुसार इस साल के कटऑफ का आकलन करने में जुटे हैं। अगर एनआईटी जमशेदपुर की बात करें तो यहां कुल आठ ट्रेड में पढ़ाई होती है, सभी ट्रेड को मिला दें तो कुल 751 सीट है। इसमें से 50 प्रतिशत सीटें झारखंड के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी अंतिम तिथि 12 जून है।

152 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित

जमशेदपुर में बीटेक की कुल 751 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। बताते चलें कि इन 751 सीटों में से 152 सीटें फीमेल सुपरन्यूमेररी के तहत आरक्षित हैं, जो केवल छात्राओं के लिए हैं। ओपन कैटेगरी में 289 सीटे हैं और शेष आरक्षित कोटे की हैं। जोसा ने पिछले वर्ष का ओपेन व क्लोजिंग रैंक भी जारी कर दिया है।

पिछले वर्ष का कटऑफ

ट्रेड : ओपनिंग कटऑफ -क्लोजिंग कटऑफ

कंप्यूटर साइंस : 6449 -12683
सिविल इंजीनियरिंग : 36595-44878
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग : 19024- 23633
इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन : 14414- 17899
कंप्यूटेशनल मेकानिक्स : 18671- 24765
मैकेनिकल इंजीनियरिंग : 23712- 32142
मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग : 36583- 49936
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग : 41425 – 48530

एनआइटी जमशेदपुर में किस स्ट्रीम में कितनी सीटें

स्ट्रीम – सीटों की संख्या

  1. सिविल इंजीनियरिंग 50 (झारखंड), 49 (अन्य राज्य)
  2. कम्प्यूटर साइंस 58 (झारखंड), 58 (अन्य राज्य)
  3. इलेक्ट्रिकल 57 (झारखंड), 57 (अन्य राज्य)
  4. इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन 58 (झारखंड), 58 (अन्य राज्य)
  5. मेकेनिकल 58 (झारखंड), 57 (अन्य राज्य)
  6. मेटलर्जी 49 (झारखंड), 50 (अन्य राज्य)
  7. प्रोडक्शन 31 (झारखंड), 31 (अन्य राज्य)
  8. कंप्यूटेशनल मेकानिक्स 15 (झारखंड), 15 (अन्य राज्य)

कैटेगरी वाइज सीटें

कैटेगरी – सीटों की संख्या

  1. ओपन -304 (पीडब्ल्यूडी-15)
  2. ईडब्ल्यूएस – 71 (पीडब्ल्यूडी-04)
  3. एससी -107 (पीडब्ल्यूडी-06)
  4. एसटी – 53 (पीडब्ल्यूडी-03)
  5. ओबीसी – 193 (पीडब्ल्यूडी-10)

Read Also- Jamshedpur Women’s University : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में एनएसएस का विश्व पर्यावरण दिवस: छात्राओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Related Articles