Home » आखिर इस नक्सल प्रभावित क्षेत्र में क्यों हो रही हैं हत्याएं? चार दिनों में चार की हत्या, जानें विस्तार से

आखिर इस नक्सल प्रभावित क्षेत्र में क्यों हो रही हैं हत्याएं? चार दिनों में चार की हत्या, जानें विस्तार से

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : एक और लाश मिली है। बदन पर चोटों के निशान हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि पकड़ने के बाद जमकर पीटा गया। फिर हत्या कर दी गई। पिछले चार दिन में रोज एक हत्या की घटना से इस इलाके में सनसनी है। लोग दहशत में तो हैं ही, इस बात को लेकर आतंकित भी कि कहीं आज भी किसी की बारी नहीं हो।

लगातार चार दिन में चौथी हत्या

पश्चिम सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में एक और हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का आलम है। लगातार चार दिनों में यह चौथी हत्या की घटना है। हालांकि यह नक्सली घटना है या मामला कुछ और है, इसके बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता। गोइलकेरा थाना अंतर्गत बिला गांव के बुरुसाई टोला जाने वाले रास्ते पर एक 30 वर्ष युवक का शव मंगलवार की रात लोगों ने पड़ा देखा। पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी गई थी।

शरीर पर डंडे से पिटाई के थे निशान

यह लगातार चौथा दिन हत्या की घटना के बाद बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि रास्ते पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मृतक के शरीर पर डंडे का चोट का निशान साफ दिखाई दे रहे थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी पहले अपहरण किया गया और उसके बाद उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। बरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि एक व्यक्ति की हत्या हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि घटनास्थल से नक्सली पर्चा बरामद नहीं हुआ है।

READ ALSO : झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई: वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के रांची, योगेंद्र तिवारी के धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा के कई ठिकानों पर छापेमारी

खस्सी-बकरी का कारोबार करता था मृतक

जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने की कोशिश की। शुरू में तो पहचान नहीं हो सकी लेकिन बाद में मृतक की पहचान रसराज प्रधान (47 वर्ष), निवासी ग्राम-कुला, प्रखंड-गोइलकेरा के रूप में की गई। लोगों ने बताया कि रसराज खस्सी और बकरी की खरीद-बिक्री का काम करता था। मंगलवार को भी वह घर से पैसे लेकर मवेशियों की खरीद-बिक्री करने निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। इस घटना के बाद से पूरे जिले में दहशत का माहौल है।

Related Articles