नई दिल्ली : पाकिस्तान में 2 अप्रैल की तड़के सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान स्थित कराची और बलूचिस्तान में भूकंप आया। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। पाकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इससे पहले थाईलैंड और म्यांमार भी एक विनाशकारी भूकंप की चपेट में आ चुका है। म्यांमार में भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई थी।
जान-माल की कोई हानि नहीं
म्यांमार में भयंकर तबाही मचाने के बाद, अब पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। कराची और बलूचिस्तान क्षेत्र, भूकंप से प्रभावित हुए। कराची में ईद के दिन 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वही कराची में भूकंप के कुछ ही घंटों बाद, मंगलवार को बलूचिस्तान के बरखान जिले में भी तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई। हालांकि अब तक भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
लोगों में दहशत का माहौल
जानकारी हो कि पिछले हफ्ते ही म्यांमार में एक बहुत ही विनाशकारी भूकंप आया था। इसमें 2 हजार से भी अधिक लोगों की जान चली गई थी। फिलहाल वहां पर मलबे हटाकर शवों को निकालने के प्रयास अब भी जारी है। म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसके बाद ही पाकिस्तान में भी भूकंप आने से लोग भयभीत हो गए हैं। यूनिसेफ के अनुसार भूकंप से प्रभावित इलाकों में परिवारों को साफ पानी, भोजन और चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति की भारी कमी से जूझना पड़ रहा है।