Home » बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद, महाराष्ट्र के गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों को ‘Alert zone’ घोषित किया गया

बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद, महाराष्ट्र के गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों को ‘Alert zone’ घोषित किया गया

प्रभावित पोल्ट्री फार्मों के प्रवेश और परिसर को सोडियम हाइपोक्लोराइट या पोटेशियम परमैंगनेट से कीटाणुरहित करने के निर्देश दिए गए हैं।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की प्रशासन ने मंगली गांव और इसके आस-पास 10 किलोमीटर के दायरे को बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए ‘अलर्ट जोन’ घोषित किया है। यह आदेश मंगलवार को अधिकारियों ने जारी किया।

जिला कलेक्टर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अध्यक्ष ने सोमवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया, जिसमें बर्ड फ्लू के फैलाव को रोकने के लिए आवश्यक कदमों की रूपरेखा सार्वजनिक की गई।

पोल्ट्री बर्ड्स की मौत के बाद लिया गया निर्णय

सूत्रों के अनुसार, मंगली गांव (ब्रम्हपुरी तहसील) में 25 जनवरी को पोल्ट्री बर्ड्स की मौत के बाद, पशुपालन विभाग द्वारा एकत्रित किए गए नमूनों को राज्य स्तरीय पशु रोग जांच प्रयोगशाला और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, पुणे और भोपाल भेजा गया था। इन नमूनों में बर्ड फ्लू (एच5एन1) का संक्रमण पाया गया।

पशु आहार व अंडे भी नष्ट किए जाएंगे

रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, चंद्रपुर कलेक्टर और DDMA के अध्यक्ष ने मंगली गांव और इसके आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे को ‘अलर्ट जोन’ घोषित किया, ताकि बीमारी के फैलाव को रोका जा सके।
अलर्ट जोन में, मंगली, गेवरलाचक और जूनोनाथोली में प्रभावित पक्षियों को क्विक रिस्पॉंस टीम द्वारा वैज्ञानिक विधियों से मारा जाएगा ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके साथ ही, मृत पोल्ट्री बर्ड्स को दिशानिर्देशों के अनुसार नष्ट किया जाएगा और शेष पशु आहार और अंडे भी नष्ट किए जाएंगे।

5 किमी के दायरे की दुकानें बंद

प्रभावित क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस क्षेत्र में जीवित और मृत मुर्गे, अंडे, मुर्गी, पक्षी आहार, सहायक सामग्री और उपकरणों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध है।
प्रभावित पोल्ट्री फार्मों के प्रवेश और परिसर को सोडियम हाइपोक्लोराइट या पोटेशियम परमैंगनेट से कीटाणुरहित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्र के 5 किलोमीटर के दायरे में पोल्ट्री और मुर्गी की दुकानें भी बंद कर दी गई है।

Related Articles