पटना। AIMIM Gopalganj : बिहार के गोपालगंज जिले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश सचिव अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना 12 फरवरी की रात की है जब वह अपने करीबी फैसल इमाम मुन्ना के साथ थावे जंक्शन पर लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर गोली मार दी। जख्मी हालत में गोपालगंज के सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
AIMIM Gopalganj : ओवैसी ने जताई नाराजगी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा, “गोपालगंज उपचुनाव में AIMIM के पूर्व उम्मीदवार सह प्रदेश सचिव अब्दुल सलाम असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अल्लाह से दुआ करता हूं कि उनके परिवार वालों सब्र-ए-जमील अता करे। पिछले साल दिसंबर में हमारे सिवान के जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमारे ही नेता निशाने पर क्यों?”
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एसआईटी का गठन किया गया है। मौके पर स्थिति सामान्य है। आपको बता दें की पुलिस के अनुसार यह आपसी रंजिश में हत्या का मामला है। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। मृतक दानिश बस के संचालक थे और साथ ही चौराहा पंचायत के पूर्व मुखिया रह चुके हैं।
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
इस हत्या की घटना पर कई राजनीतिक दलों ने प्रतिक्रिया दी है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह घटना दुखद है और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने भी इस घटना की निंदा की है।यह घटना बिहार में राजनीतिक माहौल को गरमा सकती है।
READ ALSO : मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, बस और कार में भिड़ंत के बाद कार सवार 5 लोग जिंदा जले