Home » कौन हैं Air Marshal अमरप्रीत सिंह, जो बनेंगे अगले Air Force प्रमुख

कौन हैं Air Marshal अमरप्रीत सिंह, जो बनेंगे अगले Air Force प्रमुख

वायुसेना के एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को वायु सेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया। एयर चीफ मार्शल के पद पर अमर प्रीत सिंह का कार्यकाल 30 सितंबर, 2024 की दोपहर से शुरू होगा।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली :  वायुसेना का अगला प्रमुख Air Marshal अमर प्रीत सिंह को नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में वायुसेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। 30 सितंबर, 2024 की दोपहर से वे प्रमुख के रूप में एयर चीफ मार्शल का पदभार संभाल लेंगे। वे वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी की जगह लेंगे। विवेक राम चौधरी 30 सितंबर, 2024 को पदमुक्त होंगे।

अमर प्रीत सिंह के बारे में

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह का 27 अक्टूबर 1964 को जन्म हुआ था। इस बड़ी जिम्मेदारी से पहले एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 1 फरवरी 2023 को भारतीय वायु सेना के 47वें उप प्रमुख का पद संभाला था। कई दिनों से अटकलों का बाजार गर्म था कि उनको ही अगला वायु सेना प्रमुख बनाया जाएगा। आखिरकार यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी उन्हें मिल ही गयी।

कब हुए थे वायुसेना में शामिल

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने अपने सर्विस के दौरान कई बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह 21 दिसंबर 1984 को वायुसेना अकैडमी, डुंडीगल से भारतीय वायु सेना के लड़ाकू स्ट्रीम में तैनात हुए थे। वह 38 साल से वायुसेना की सेवा कर रहे हैं। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने नेशनल डिफेंस अकैडमी खडकवासला और एयरफोर्स अकैडमी डुंडीगल से ट्रेनिंग ले चुके हैं। वह डिफेंस सर्विस स्टॉफ कॉलेज वेलिंगटन के भी छात्र रहे हैं।

Read Also- मणिपुर के इंफाल में एयरपोर्ट पर यूएफओ दिखने के बाद मचा हड़कंप, भारतीय वायुसेना के राफेल फाइटर जेट ने किया पीछा

Related Articles