रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है, चुनाव तारीख 13 नवंबर 2024 से 20 नवंबर 2024 निर्धारित है। जिसके नतीजे 23 नवंबर 2024 को जारी होंगे। चुनाव में कोई कमी न रहे एवं निष्पक्षता के साथ चुनाव हों, इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड में कई बदलाव भी किये जा रहे है। हाल ही में झारखंड के नए डीजीपी अजय कुमार सिंह की नियुक्ति भी की गयी है।
भारत के चुनाव आयोग ने सोमवार को अजय कुमार सिंह को झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी। चुनाव आयोग द्वारा कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को तत्काल हटाने के आदेश के बाद राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई तीन अधिकारियों की सूची में से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को चुना गया है। कौन हैं नए DGP अजय कुमर सिंह जानते हैं इनके बारे में
अजय कुमार सिंह
3 जनवरी 1965 को उत्तर प्रदेश में जन्मे अजय कुमार सिंह भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उनके पास रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री है और वे 1988 में आईपीएस पास आउट हैं। एक साल की ट्रेनिंग के बाद वे 1989 में झारखंड कैडर में शामिल हुए। अपने शुरुआती करियर में अजय कुमार सिंह ने विरले और डॉक समेत कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर काम किया। उस समय झारखंड बिहार का हिस्सा था, इसलिए वे बिहार के कुछ इलाकों में एसपी के पद पर भी रहे हैं। इस डीजीपी पद पर नियुक्त होने से पहले अजय झारखंड में पुलिस हाउसिंग के एमडी-कम-डीजी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पद पर तैनात थे।
झारखंड में कई सालों से दे रहे हैं सेवा
अजय कुमार सिंह झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे 26 जुलाई 2024 को झारखंड पुलिस निगम के प्रबंध निदेशक बने थे। अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) बनने से पहले अजय कुमार सिंह हजारीबाग और धनबाद समेत कई जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर कार्यरत थे। अपने 32 साल के करियर में वे बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर, लखीसराय, पूर्णिया और मुंगेर जैसे शहरों में भी SP रह चुके हैं। उनकी पहली पोस्टिंग 1991 में झारखंड के रामगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर हुई थी।
क्या था कारण
19 अक्टूबर 2024 को चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अनुराग गुप्ता को कार्यवाहक डीजीपी के पद से हटा दिया गया था, क्योंकि पिछले चुनावों में चुनाव संबंधी घपलों में उनका इतिहास रहा है। जिस कारण झारखंड विधानसभा से ठीक पहले अजय कुमार सिंह को यह पद सौंपा गया है।