Home » काफिला रोके जाने पर भड़के अखिलेश यादव, कहा तानाशाही या इमरजेंसी?

काफिला रोके जाने पर भड़के अखिलेश यादव, कहा तानाशाही या इमरजेंसी?

ऐसा क्यों किया गया, तो कोई अधिकारी इसका जवाब नहीं दे सका। क्या ऐसा दबाव बनाया जा रहा है.

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्कः समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस पर उन्हें ईद उत्सव में शामिल होने से रोकने का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश पुलिस के इस कदम को उन्होंने “तानाशाही” और “आपातकाल” करार दिया।

आधे घंटे बाद केवल एक वाहन को अनुमति दी गई

इस घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि इससे मुझे क्या समझना चाहिए? क्या मुझे इसे तानाशाही या आपातकाल समझना चाहिए? उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर संविधान की अवहेलना का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके काफिला को रोका गया और केवल एक वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। उन्होंने बीजेपी पार्टी की कार्रवाई और शासन की आलोचना की।

ऐसा इलिए ताकि हम दुसरों के उत्सव में भाग न लेंः अखिलेश

अखिलेश ने कहा, “जब मैं आज यहां ईद समारोह में भाग लेने के लिए आ रहा था, तो पुलिस ने जानबूझकर मुझे रोक लिया। आधे घंटे बाद मुझे आगे जाने की अनुमति दी गई। जब मैंने यह जानना चाहा कि ऐसा क्यों किया गया, तो कोई अधिकारी इसका जवाब नहीं दे सका। क्या ऐसा दबाव बनाया जा रहा है ताकि हम दूसरे लोगों के उत्सव में भाग न लें? बीजेपी देश को संविधान के अनुसार नहीं चला रही है।”

बता दें कि ईद-उल-फितर के अवसर पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने सभी को बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश ही एकमात्र ऐसा स्थान है, जहाँ सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ रहते हैं।

भारत मिश्रित संस्कृति का देश है

आगे उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूँ। यह त्योहार हमें मीठी सेवइयाँ और मिठाई लाता है और यह संदेश देता है कि भारत में हमेशा मिश्रित संस्कृति रही है। यह वही भूमि है जहाँ सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ रहते हैं…आज की ईद के साथ-साथ नवरात्रि का उत्सव भी शुरू हुआ है।

Related Articles