Home » झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री आलमगीर आलम को किया गिरफ्तार

झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री आलमगीर आलम को किया गिरफ्तार

by The Photon News Desk
Alamgir Alam arrested
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। Alamgir Alam arrested:  झारखंड में ईडी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड कैश कांड में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया है। दो दिन पूछताछ के बाद ईडी ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया। मंगलवार से ही ईडी मंत्री आलमगीर आलम से ईडी पूछताछ कर रही थी। ईडी ने रांची में मंत्री आलमगीर आलम से 10 घंटे पूछताछ की थी। वहीं, बुधवार को सात घंटे की पूछताछ की गई।

मंगलवार को भी हुई थी पूछताछ

मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम से 10 घंटे की पूछताछ में ईडी ने कई अहम सवाल पूछे थे। ईडी ने मंत्री के ओएसडी संजीव लाल के नौकर के घर में मिले कैश मामले में पूछताछ कर रही थी। ईडी मंत्री आलमगीर आलम से संपत्ति की भी जानकारी ली थी।

 Alamgir Alam arrested: मंत्री के पीए के नौकर के घर से मिले थे 32 करोड़ कैश

ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल के नौकर के घर से भी 32 करोड़ से ज्यादा कैश ईडी ने बरामद किए थे। इसके साथ ही कई कागजात भी ईडी ने बरामद किए थे। ईडी की गिरफ्तारी के तार ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े हैं। बता दें कि वीरेंद्र राम के घर में भारी मात्रा में कैश मिले थे। वीरेंद्र राम ने ईडी को बताया था कि पैसे उसने कमीशन के रूप में संजीव लाल को दिए थे। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार की।

READ ALSO : नशे की लत युवाओं को बना रहा अपराधी, आटो की चोरी

Related Articles