Home » Jharkhand Weather : तापमान में गिरावट और घने कोहरे का अलर्ट, पछुआ हवा से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

Jharkhand Weather : तापमान में गिरावट और घने कोहरे का अलर्ट, पछुआ हवा से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : दिसंबर के पहले सप्ताह में ही झारखंड में ठंड का असर ज्यादा महसूस होने लगा है। राज्य के अधिकांश इलाकों में पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे सर्दी का मौसम और भी तीव्र हो गया है। राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है।

कोहरे और ठंडी हवा का असर

झारखंड मौसम केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. अभिषेक आनंद के अनुसार पश्चिमी दिशा से आने वाली हवाओं में नमी और हिमालय का ठंडापन समाहित है, जिससे राज्य के कई क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा और ठंडी हवाएं महसूस की जा रही हैं। इन हवाओं के कारण सुबह और शाम को कनकनी का अहसास हो रहा है, जो लोगों को सर्दी से परेशान कर रहा है। इस मौसम में सुबह और शाम का समय खासतौर पर ठंड के लिए जोखिमपूर्ण रहेगा और लोगों को इससे बचाव के उपायों की आवश्यकता है।

आज का मौसम

आज के मौसम की बात करें तो रांची के कांके और धुर्वा इलाकों में खासा ठंड महसूस होगा, क्योंकि ये इलाकें खुले मैदानों से घिरे हुए हैं। यहां न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। अन्य जिलों की बात करें तो सुबह में घना कोहरा और धुंध छाने के बाद दोपहर में हल्की धूप के साथ ठंडी हवाओं का सामना होगा। शाम होते ही ठंड का असर और बढ़ जाएगा जो हड्डियों में कंपकपी लाने जैसा महसूस होगा।

सर्दी की सबसे अधिक मार इन जिलों में

झारखंड के कुछ जिलों में सबसे अधिक सर्दी की संभावना है। कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, चतरा और रांची में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। इन जिलों में सुबह के समय घना कोहरा रहेगा और सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

तापमान का अनुमान

अगर हम संभावित तापमान पर गौर करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री तापमान रहने की उम्मीद है।
पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है।

Read Also- Jharkhand Weather Update : बारिश और ठंड बढ़ाएगी टेंशन, तापमान में भारी गिरावट, लोगों को सावधान रहने की सलाह

Related Articles