पटना : बिहार में गर्मी का प्रकोप चरम पर पहुंच चुका है। राज्य के कई जिलों में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 अप्रैल को 17 जिलों में हॉट डे की चेतावनी जारी की है, जबकि 6 जिलों में हीट वेव अलर्ट भी जारी किया गया है।
बिहार में गर्मी का प्रकोप : Bihar Weather Heatwave Alert
तेज धूप और लू जैसे हालात ने सुबह से ही दोपहर का एहसास कराना शुरू कर दिया है। हवाओं की रफ्तार बढ़ने के साथ ही लू की स्थिति बन रही है, जो देर शाम तक बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भीषण गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, कल से मौसम में आंशिक बदलाव की संभावना जताई गई है।
हीट वेव और हॉट डे अलर्ट वाले जिले : Bihar Heatwave Districts
हीट वेव अलर्ट (लू की चेतावनी) वाले जिले
पूर्वी चंपारण
सुपौल
दरभंगा
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
गोपालगंज
हॉट डे और उमस भरी गर्मी वाले जिले
पश्चिमी चंपारण
सीवान
सीतामढ़ी
शिवहर
छपरा
मधुबनी
समस्तीपुर
वैशाली
पटना
नालंदा
नवादा
जहानाबाद
गया
शेखपुरा
बेगूसराय
मुंगेर
खगड़िया
इन जिलों में आज लोगों को उमस और गर्मी के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
बिहार में तापमान का रिकॉर्ड | Bihar Temperature Update
24 अप्रैल को राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान 40°C से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। कुछ प्रमुख जिलों में तापमान इस प्रकार रहा…
गया – 42.6°C
बक्सर, डेहरी – 42.2°C
मोतिहारी – 41.8°C
शेखपुरा – 41.6°C
पटना, गोपालगंज – 41.4°C
वाल्मिकीनगर – 41.1°C
औरंगाबाद – 40.8°C
भोजपुर – 40.5°C
बांका – 40.4°C
भागलपुर – 40.2°C
सुपौल, जीरादेई, अरवल – 40.1°C
मौसमी सिस्टम का अपडेट | Weather Systems Impacting Bihar
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बिहार और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय मौसमी प्रणालियों की स्थिति इस प्रकार है…
एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में सक्रिय है।
ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बांग्लादेश और उससे लगे क्षेत्रों में सक्रिय है, जो औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला है।
एक द्रोणिका रेखा (ट्रफ लाइन) गांगेय पश्चिम बंगाल से उत्तर ओडिशा तक फैली हुई है।
पूर्वोत्तर असम पर भी ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।
ये मौसमी सिस्टम बिहार के तापमान और वातावरण को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे लू और उमस की स्थिति बनी हुई है।
सावधानी और अलर्ट | Heatwave Safety Tips
मौसम विभाग ने नागरिकों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और ढीले, हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी है।
Read Also- Jharkhand Weather : 27 व 28 अप्रैल को रांची सहित पूरे राज्य में ओलावृष्टि की संभावना