Home » अडानी को पछाड़ सबसे अमीर भारतीय बने मुकेश अंबानी

अडानी को पछाड़ सबसे अमीर भारतीय बने मुकेश अंबानी

by Rakesh Pandey
अडानी को पछाड़ सबसे अमीर भारतीय बने मुकेश अंबानी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी को पछाड़कर रिलायंस इंडस्ट्री के प्रमुख मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मुकेश अंबानी ने अब तक सबसे अमीर भारतीय की सूची में पहले स्थान पर रहे अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है। अब दूसरे स्थान पर गौतम अडानी आ गए हैं।

अडानी को पछाड़ सबसे अमीर भारतीय बने मुकेश अंबानी

अडानी को पछाड़ सबसे अमीर भारतीय बने मुकेश अंबानी

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी को पछाड़कर सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। वहीं, जेप्टो के संस्थापक 20 वर्षीय कैवल्य वोहरा इस सूची में सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।
—————
वर्ष 2022 में आगे थे गौतम अडानी
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार वर्ष 2022 में गौतम अडानी मुकेश अंबानी से तीन लाख करोड़ रुपये से आगे थे। लेकिन अब उस आंकड़े को मुकेश अंबानी ने पार करते हुए नंबर वन बन गए हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 8.08 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
—————–
तीसरे स्थान पर कौन है?
अब आपके मन में तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हर कोई जानना चाहेगा कि भारत में सबसे अमीर व्यक्ति कौन-कौन हैं। तो आइए हम आपको वैसे दस लोगों के नाम बताते हैं जो सबसे अमीर हैं। पहले व दूसरे स्थान पर कौन हैं, इसका पता तो आपको चल ही गया होगा। अब आइए आगे की बात करते हैं।
————-
तीसरे स्थान पर साइरस पूनावाला
मुकेश अंबानी, गौतम अडानी के बाद बाद तीसरे स्थान पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के फाउंडर साइरस एस पूनावाला का नाम है। साइरस एस पूनावाला की नेटवर्थ 2.78 लाख करोड़ रुपए है। वहीं, चौथे स्थान पर एचसीएल टेक के 78 वर्षीय शिव नादर हैं। इनका संपत्ति 2.28 लाख करोड़ रुपये की है। पिछले एक साल में 23 प्रतिशत संपत्ति इनका बढ़ा है।

अडानी को पछाड़ सबसे अमीर भारतीय बने मुकेश अंबानी

 इंडिया रिच लिस्ट 2023
1. मुकेश अंबानी : नेटवर्थ 8.08 लाख करोड़ रुपये।
2. गौतम अडानी : नेटवर्थ 4.74 लाख करोड़ रुपए।
3. साइरस एस पूनावाला : नेटवर्थ 2.78 लाख करोड़ रुपए।
4. शिव नादर : नेटवर्थ 2.28 लाख करोड़ रुपए।
5. गोपीचंद हिंदुजा : नेटवर्थ 1.76 लाख करोड़ रुपए।
6. दिलीप संघवी : नेटवर्थ 1.64 लाख करोड़ रुपए।
7. एलएन मित्तल : नेटवर्थ 1.62 लाख करोड़ रुपए।
8. राधाकिशन दमानी : नेटवर्थ 1.43 लाख करोड़ रुपए।
9. कुमार मंगलम बिरला : नेटवर्थ 1.25 लाख करोड़ रुपए।
10. नीरज बजाज : नेटवर्थ 1.20 लाख करोड़ रुपये

अडानी को पछाड़ सबसे अमीर भारतीय बने मुकेश अंबानी

READ ALSO : ITR भरने का अब भी मौका, ITR-U के जरिये भरे अपना रिटर्न, जानें क्या होता है ITR-U?

Related Articles