Home » Hollywood Mourning : अमेरिकन सिंगर Jill Sobule की घर में आग लगने से मौत

Hollywood Mourning : अमेरिकन सिंगर Jill Sobule की घर में आग लगने से मौत

by Anand Mishra
Hollywood Mourning
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

New Delhi : हॉलीवुड की मशहूर गायिका और गीतकार जिल सोबुले (Jill Sobule) का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गुरुवार को मिनेसोटा स्थित उनके घर में आग लग गई, जिसमें झुलसने से उनकी मौत हो गई। उनके मैनेजर ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। जिल सोबुले 90 के दशक की एक लोकप्रिय गायिका थीं, जिन्होंने अपनी आवाज और गीतों से लाखों दिलों को जीता था।

‘आई किस्ड अ गर्ल’ से मिली थी पहचान

जिल सोबुले को उनके प्रसिद्ध गाने ‘आई किस्ड अ गर्ल’ से व्यापक पहचान और प्रसिद्धि मिली थी। इस गाने ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई और 90 के दशक की एक महत्वपूर्ण गायिका के रूप में स्थापित किया।

गृह नगर में प्रस्तुति से पहले हादसा

यह दुखद संयोग है कि जिल सोबुले अपने गृह नगर डेनवर में शुक्रवार को एक विशेष प्रस्तुति देने वाली थीं। यह परफॉर्मेंस उनके आत्मकथात्मक स्टेज म्यूजिकल ‘7th ग्रेड’ को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाना था। उनके आकस्मिक निधन से हॉलीवुड और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Related Articles