Home » आज रांची पहुंच रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

आज रांची पहुंच रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

by Rakesh Pandey
Amit Shah Ranchi Visit
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची :  Amit Shah Ranchi Visit : केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह का शनिवार को रांची आगमन हो रहा है। वह भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। साथ ही झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान का शंखनाद करेंगे। रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होनी है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अमित शाह संबोधित करेंगे।

 Amit Shah Ranchi Visit :  विधानसभा चुनाव में जीत का देंगे मंत्र

गृह मंत्री अमित शाह कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए झारखंड में करीब तीन महीने बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं को देंगे। इस बैठक में भाजपा के मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक की कार्यसमिति, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ की कार्यसमिति के सदस्यों को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में करीब 25,000 कार्यकर्ताओं के उपस्थित होने का अनुमान है।

 Amit Shah Ranchi Visit :  चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, तैनात किए गए अतिरिक्त बल

चप्पे चप्पे पर निगरानी के लिए विशेष पुलिसबल की तैनाती की गई है। हर आने-जाने वालों की जांच हो रही है। पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक की निगरानी में 731 पुलिस बल के साथ पूरे कार्यक्रम स्थल से लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के चारों ओर 5 किमी की परिधि में सभी थाना प्रभारी सुबह छह बजे से ही सघन गश्ती, पैदल गश्ती, मोबाइल पेट्रोलिंग करेंगे ताकि संदिग्ध तत्वों पर नजर रख रहे हैं।

 Amit Shah Ranchi Visit :  सुरक्षा के लिए यह की गई है व्यवस्था

हवाई अड्डे पर विमान के फनेल एरिया में स्थित घरों की भी जांच की जा रही है। वहीं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रांची सुबीर रंजन को खाद्य सामग्री की जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जगन्नाथपुर थाना, भाजपा कार्यालय के लिए अरगोड़ा थाना और जगन्नाथ मैदान के लिए एटीएस कार्यालय को सेफ हाउस बनाया गया है। सुरक्षा, शांति और विधि व्यवस्था के लिए उपायुक्त सह दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची ने संयुक्त रूप से कहा कि गृह मंत्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के द्वारा प्रस्थान कर जगन्नाथपुर मैदान धुर्वा और भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद विशेष विमान से पुणे के लिए प्रस्थान करेंगे।

 Amit Shah Ranchi Visit :  सक्रिय किया गया विशेष कारकेड

गृह मंत्री की सुरक्षा के लिए विशेष कारकेड को सक्रिय किया गया है। इस कारकेड में वार्निंग कार, पायलट कार, मीडिया व्हीकल, फ्रंट एस्कार्ट, जैमर, मेन बीआर कार, रियर एस्कार्ट, स्टेट सीपीटी कार, कमांड व्हीकल, स्पेयर बीआर कार, एंटोरेज-1, 2, 3, एंबुलेंस, बैगेज वैन और टेल कार है। इस दल में यातायात थाना प्रभारी गोंदा रवि कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक रामगढ़ रजत कुमार, सीआरपीएफ के जवान, पुलिस अवर निरीक्षक गोंदा थाना राजू कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कारकेड प्रभारी के तौर पर पुलिस उपाधीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवाएं महेश प्रजापति को दायित्व सौंपा गया है।

Read Also-Curfew In Bangladesh : बांग्लादेश में लगा कर्फ्यू, आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन में 100 से अधिक मौत, उतरी सेना

Related Articles