Home » Home Minister Amit Shah : कल रांची आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, 10 को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक

Home Minister Amit Shah : कल रांची आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, 10 को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक

Jharkhand News : पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

by Rakesh Pandey
amit shah
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जुलाई की शाम लगभग 6 बजे रांची पहुंचेंगे। वे यहां 10 जुलाई को आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की बैठक में भाग लेंगे और उसी दिन दोपहर में वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे। केंद्र सरकार ने इस संबंध में राज्य सरकार को औपचारिक सूचना भेज दी है।

पूर्वी भारत के प्रमुख राज्य होंगे बैठक में शामिल

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है। पश्चिम बंगाल की ओर से वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य बैठक में भाग लेंगी।

Home Minister Amit Shah : आपसी विवादों और लंबित मुद्दों पर होगी चर्चा

इस बैठक में राज्यों के बीच पेंशन बंटवारे, नदी और डैम जल बंटवारा, राज्य-केंद्र के बीच लंबित मामले, तथा केंद्र से लंबित मांगों जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसका मकसद आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना और विकास को गति देना है।

30 से अधिक केंद्रीय अधिकारी आएंगे रांची

इस बैठक में भाग लेने के लिए केंद्र सरकार के लगभग 30-35 अधिकारियों का दल भी रांची पहुंचेगा। इनके लिए राज्य सरकार ने रेडिशन ब्लू होटल में ठहरने और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की है। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने होटल का सुरक्षा निरीक्षण भी किया।

Home Minister Amit Shah : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड से भाग लेंगे कई अधिकारी

झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ करीब 15 वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी बैठक में भाग लेंगे। इनमें राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी तथा वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ कौशल, अजय कुमार सिंह, वंदना दादेल, सुनील कुमार और अनुराग गुप्ता शामिल हैं।

पिछली बैठक टली थी भारत-पाक तनाव के कारण

गौरतलब है कि इससे पहले 10 मई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह बैठक 10 जुलाई को रांची में आयोजित की जा रही है, जिसे पूर्वी भारत के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Read Also- कोलकाता में अमित शाह ने भरी हुंकार- 2026 में ममता बनर्जी सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेंकेंगे

Related Articles