Home » Animal Controversy: एनिमल फिल्म पर नहीं थम रही राजनीतिक बयानबाजी, जानिए किसने क्या कहा?

Animal Controversy: एनिमल फिल्म पर नहीं थम रही राजनीतिक बयानबाजी, जानिए किसने क्या कहा?

by Rakesh Pandey
Animal Box Office
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क : संदीप रेड्डी वांगा की वॉयलेंट ‘एनिमल’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। लेकिन, रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक बहस (Animal Controversy) छिड़ गई है। पहले सोशल मीडिया पर लोग बेबाकी से इस फिल्म में दिखाई गई हिंसा के प्रस्तुतीकरण की आलोचना कर रहे थे, अब इस फिल्म के विरोध के सुर संसद में सुनाई दे रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन ने ‘सिनेमा का युवाओं पर पड़ता नकारात्मक प्रभाव’ विषय पर अपनी बात रखी। फिल्म को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं इसकी आलोचना करने वालों की भी कमी नहीं है।

बच्चियां फिल्म देखकर रोने लगीं

कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन ने कहा, ‘सिनेमा समाज का आईना होता है। हम लोग सिनेमा देखकर बड़े हुए हैं और सिनेमा हम सभी को प्रभावित करता है। खासकर, युवाओं की जिंदगी को वह प्रभावित करता है। आजकल की फिल्मों में महिलाओं के प्रति असम्मान को फिल्मों के जरिए सही ठहराया जा रहा है’। रंजीत रंजन ने कहा, ‘आजकल कुछ अलग तरह की फिल्में आ रही हैं। कबीर सिंह हो या पुष्पा हो या एनिमल। मेरी बेटी के साथ बहुत सारी बच्चियां थीं, जो कॉलेज में पढ़ती हैं। आधी पिक्चर में उठकर रोते हुए चली गईं। इतनी हिंसा उसमें है। महिलाओं के प्रति असम्मान को फिल्मों के जरिए सही ठहराया जा रहा है।

फिल्म में हिंसा से नकारात्मक प्रभाव

रंजीत रंजन ने कहा, कबीर सिंह और एनिमल में जिस तरह हीरो अपनी पत्नी के साथ सलूक करता है, लोग, समाज और फिल्में उसे सही ठहराते दिखाई दे रहे हैं। ये बहुत ही सोचने वाला विषय है। बहुत सारे ऐसे उदाहरण हैं कि इन फिल्मों या उसमें दिखाई जा रही हिंसा के जरिए हीरो को गलत और नकारात्मक तरीके से पेश किया जा रहा है। 11वीं और 12वीं के बच्चे इन्हें अपना आदर्श मानने लगे हैं। इस वजह से इस तरह की हिंसा हमेशा समाज में देखने को मिल रही है।

(Animal Controversy) अर्जुन वेल्ली सॉन्ग पर उठाए सवाल

रंजीत रंजन ने आगे कहा, ‘उच्च कोटि का इतिहास रहा है पंजाब का, हरि सिंह नलवा का। इस फिल्म में एक गाना है-अर्जुन वेल्ली ने जोर के गंडासी मारी। फिल्म का हीरो दो परिवारों के बीच नफरत की लड़ाई में बड़े-बड़े हथियार लेकर सरेआम हिंसा करता है और कोई कानून उसे रोकता या सजा देता नजर नहीं आता। जहां तक अर्जुन वेल्ली गाने का सवाल है, हरि सिंह नलवा कमांडर इन चीफ थे। उन्होंने मुगलों-अंग्रेजों के खिलाफ उनकी बढ़ती हुई सत्ता को रोकने के लिए लड़ाई लड़ी थी। उनका बेटा था अर्जुन सिंह नलवा।

उन्होंने कई मुसलमानों को 1947 में बचाने का काम किया था। इस उच्च कोटि के इतिहास से जुड़े गाने को बैकग्राउंड में गैंगवार के साथ दिखा रहे हैं। इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी जब मुगलों से लड़ाई लड़ रहे थे, तब वे एक लोकगीत के जरिए अपनी फौज में जोश पैदा करते थे।’

animal controversy

‘एनिमल’ फिल्म कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप

एनिमल फिल्म अभी तक बेहतर कमाई करती नजर आ रही है। कई लोगों को ये फिल्म बहुत पसंद आई, तो कई ऐसे लोग भी हैं, जो रणबीर कपूर की फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, उनका मानना है कि फिल्म में कुछ ज्यादा ही हिंसा दिखाया गया है। वहीं, एनिमल को लेकर हो रहे इस डिबेट में अब अनुराग कश्यप पर कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा ‘इस देश के लोग बहुत जल्दी फिल्मों से ऑफंड हो जाते हैं। वो मेरी फिल्मों से भी हो जाते हैं। लेकिन, मैं पढ़े-लिखे लोगों से ये उम्मीद करता हूं कि वो झट से ऑफंड न हों। यह चर्चा ‘कबीर सिंह’ के दौरान भी हुई थी।

अभिनेता स्वानंद किरकिरे ने महिलाओं की स्थिति पर उठाए सवाल

वहीं, अभिनेता स्वानंद किरकिरे ने फिल्म में दिखाई गई महिलाओं की स्थिति पर सवाल उठाए हैं और इसे महिला विरोधी बताया था। किरकिरे ने ‘एनिमल’ को लेकर नाराजगी जताई और इसे महिला विरोधी बताया। उन्होंने लिखा, “एनिमल देखकर मुझे आज की पीढ़ी की स्त्रियों पर दया आ गई। आपके लिए एक ऐसा पुरुष तैयार किया है, जो ज्यादा डरावना है। वो आपकी इज्जत नहीं करता और आपको झुकाने, दबाने को अपना पुरुषार्थ समझता है।’’ उनका कहना है कि फिल्म पैसे कमा रही है, लेकिन भारतीय सिनेमा का गौरवशाली इतिहास शर्मिंदा हो रहा है। ये हिंदुस्तानी सिनेमा को खतरनाक दिशा में ले जाएगी

READ ALSO:  एनिमल से बॉक्स ऑफिस ‘किंग’ बनेंगे रणबीर कपूर? जानें उनकी फिल्मों का रिकॉर्ड

Related Articles