Home » एंटी स्ट्रीट क्राइम ऑपरेशन: 6 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, 9 मामले सुलझाए गए

एंटी स्ट्रीट क्राइम ऑपरेशन: 6 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, 9 मामले सुलझाए गए

पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने 8 चोरी के वाहन और लैपटॉप बरामद

by Yugal Kishor
anti-street-crime-operation-6-arrested-9-cases-solved
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पश्चिमी जिला पुलिस ने सड़क अपराधों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान एंटी स्ट्रीट क्राइम ऑपरेशन में छह कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार चोरी की स्कूटी, चार चोरी की मोटरसाइकिल और एक चोरी का लैपटॉप बरामद किया गया। इस कार्रवाई से नौ आपराधिक मामले सुलझाए गए हैं, जो चोरी, डकैती और अन्य अपराधों से संबंधित थे।

डीसीप विचित्र वीर ने बताया कि यह अभियान विभिन्न पुलिस स्टेशनों और पिकेट्स द्वारा चलाया गया। हरि नगर, विकासपुरी, तिलक विहार, रघुबीर नगर और मादीपुर क्षेत्रों में गश्त के दौरान पुलिस ने मनीष उर्फ सोनू जो 22 मामलों में संलिप्त है, शाहरुख खान जो 24 मामलों में संलिप्त है, सोनू सिंह उर्फ किटानू जो 5 मामलों में संलिप्त है, रोहित जो 4 मामलों में संलिप्त), रिंकू उर्फ खजला जो 25 मामलों में संलिप्त है और अरमान उर्फ भिखारी जो 6 मामलों में संलिप्त) पकड़ा गया।

हरि नगर में मनीष को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ, विकासपुरी में शाहरुख को चोरी की स्कूटी के साथ और तिलक विहार में सोनू को दो चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। रघुबीर नगर में रोहित, मादीपुर में रिंकू और विकासपुरी में अरमान को पकड़ा गया। रिंकू के पास से एक चोरी का लैपटॉप भी बरामद हुआ। इस कार्रवाई से विकासपुरी, ख्याला, नबी करीम, केशव पुरम, महेंद्र पार्क, राजौरी गार्डन, पश्चिम विहार, राजिंदर नगर और साउथ रोहिणी के नौ मामले सुलझाए गए।

Read Also: Delhi : दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए अनूठा सांस्कृतिक अनुभव: डीईएल वाइब्स की शुरुआत

Related Articles

Leave a Comment