रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना काफी लोकप्रिय योजना साबित हो रही है। महिलाओं के खाते में हर महीने सीधे राशि ट्रांसफर होनी शुरू हो चुकी है तो दूसरी ओर अब भी इसके लिए आवेदनों की भरमार है। योजना को लेकर एक ओर जहां लोगों में उत्सुकता है तो दूसरी ओर इसके बारे में जानकारी लेने के लिए भी लोग प्रयासरत देखे जा रहे हैं।
झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना अंत्योदय श्रेणी की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के शुरू होने के बाद महिलाओं को सालाना 12,000 रूपये की राशि खाते में ट्रांसफर किए जाने की बात थी। इस हिसाब से हर महीने 1,000 रूपये का भुगतान किया जा रहा है। अब इस राशि को बढ़ाने की घोषणा की गई है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं की आर्थिक सहायता करना है।
1000 की जगह अब 2500 रुपये दिये जाने की घोषणा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ लेने के साथ ही झारखंड की महिलाओं को तोहफे के रूप में मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1000 के बजाय 2500 रुपये दिये जाने की घोषणा की। इस योजना के तहत अब चौथी किस्त दिसंबर यानि इसी महीने जारी की जाएगी।
योजना से महिलाओं को मिल रहा लाभ
राज्य सरकार की सोच यह है कि मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं, बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी। महिलाओं को स्वरोजगार चलाने में सहायता मिलेंगी। महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ने से स्वावलंबन भी बढ़ेगा। ऐसा होता दिख भी रहा है। इस वजह से सरकार भी इस लोकप्रिय योजना पर ध्यान दे रही है।
कैसे करें आवेदन
इस योजना के आवेदन के लिए झारखंड सरकार द्वारा आधिकारिक पोर्टल को लांच किया गया है। राज्य की महिलाए ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन फार्म को डाउनलोड कर सकती हैं। इसके अलावा महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत कार्यालय से भी फार्म को प्राप्त कर सकती हैं। झारखंड सरकार द्वारा इस योजना से संबंधित कुल 6 आधिकारिक पोर्टल लांच किए गए हैं। इन पोर्टल में से किसी में भी विजिट कर महिलाए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म डाउनलोड या आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन के लिए आयु सीमा
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य की 18 से 50 वर्ष उम्र की महिलाएं, बेटियां पात्र मानी जाएंगी। अब महिलाओं और बेटियों को सरकार द्वारा हर महिने 2,500 की सहायता राशि दी जाएगी।
आवेदन की तिथि
झारखंड सरकार द्वारा पहले मंईयां सम्मान योजना के आवेदन की तिथि तीन अगस्त से 18 अगस्त के बीच निर्धारित की गई थी परंतु अब इसकी तिथि में बदलाव कर इसे दिसंबर 2024 तक कर दी गई है। हालांकि उस समय यह घोषणा भी की गई थी कि आवेदन लिए जाते रहेंगे।
आवेदन के लिए शर्ते
• आवेदक महिला की आयु 18 से 50 के मध्य होनी चाहिए।
• मंईयां सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु राज्य की महिलाओं और बेटियों के पास सिंगल बैंक खाता होना चाहिए।
• यदि महिला किसी भी प्रकार के पेंशन का लाभ प्राप्त कर रही है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
आवेदन की लिए जरूरी दस्तावेजज
• आधार कार्ड
• राशन कार्ड
• बैंक पासबुक
• पैन कार्ड
• वोटर आईडी कार्ड
• मोबाइल नंबर
• पासपोर्ट साइज फोटो
Read Also- आंध्र प्रदेश की सरकार ने क्यों किया वक्फ बोर्ड भंग, क्या होगा अगला फैसला