बठिंडा: पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल (Ex Finance Minister Manpreet Singh Badal) के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। बठिंडा लैंड अलॉटमेंट केस में एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बठिंडा दलजीत कौर की कोर्ट ने यह वारंट जारी किया है। इसके बाद विजिलेंस डिपार्टमेंट ने कल मुक्तसर साहिब के बादल गांव स्थित उनके आवास पर छापेमारी की, हालांकि मनप्रीत बादल वहां नहीं मिले। विदित हो कि मनप्रीत बादल पर बठिंडा में विजिलेंस ब्यूरो ने लैंड अलॉटमेंट के केस में फ्रॉड का केस दर्ज किया है। मनप्रीत के अलावा इस मामले में 5 और आरोपियों को नामजद किया था। हालांकि इस पूरे कार्रवाई को मनप्रीत बादल ने राजनीति से प्रेरित बताते हुए आम आदमी पार्टी पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।
बादल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी:
वहीं मनप्रीत सिंह बादल की विदेश भागने की संभावना को देखते हुए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है इसके बाद सभी एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी हो गया। पंजाब विजिलेंस को शक है कि मनप्रीत बादल केस दर्ज होने के बाद विदेश भाग सकते है।
तीन की हो चुकी है गिरफ्तारी:
इस मामले में विजिलेंस डिपार्टमेंट ने तीन आरोपी गिरफ़्तार किया हैं, जिनको 25 सितंबर को अदालत मे पेश किया गया था और 28 सिंतबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। वहीं शेष लोगों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमरी की जा रही है। जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उसमें राजीव कुमार निवासी न्यू शक्ति नगर बठिंडा, अमनदीप सिंह निवासी लाल सिंह बस्ती बठिंडा और विकास अरोड़ा निवासी टैगोर नगर बठिंडा शामिल हैं।
READ ALSO : ऐसे SERIAL KILLERS की कहानी : जिन्हें जानकर हैरान रह जाएंगे आप
जांच के बाद बादल का नाम आया था सामने:
विजिलेंस द्वारा जांच में पता लगा कि मनप्रीत सिंह बादल ने मॉडल टाउन बठिंडा में कम दाम पर दो प्लॉट खरीदने की साजिश रची थी। इसमें सरकार का करीब 65 लाख रुपए का वित्तीय नुकसान हुआ है। बठिंडा, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और चार अन्यों के खिलाफ अपराध और भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है।