Home » अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हारे, BJP के प्रवेश वर्मा ने 3186 वोटों से दी मात

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हारे, BJP के प्रवेश वर्मा ने 3186 वोटों से दी मात

जनता का फैसला स्वीकार, BJP को बधाई… हार पर केजरीवाल का पहला रिएक्शन

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा से उनके खिलाफ चुनाव लड़े प्रवेश वर्मा ने उन्हें हराया। अरविंद केजरीवाल 2013 में इस सीट पर अपनी जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के शासन की शुरुआत की थी। तब से लेकर अबतक अरविंद केजरीवाल लगातार इस सीट पर काबिज रहे थे।

तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के संदीप दीक्षित

इस चुनाव में केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की ओर से प्रवेश वर्मा मैदान में थे, जो 3186 वोटों से इस बार जीत हासिल करने में सफल रहे। वहीं, कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़े संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे। इस परिणाम ने विपक्षी दलों के बीच गठबंधन की संभावनाओं को लेकर फिर से चर्चा को जन्म दिया है, क्योंकि अगर आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन होता, तो शायद परिणाम अलग हो सकते थे।

जनता का फैसला स्वीकार, BJP को बधाई… हार पर केजरीवाल का पहला रिएक्शन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है। बीजेपी को इस जीत पर बधाई। हम जनता के सुख-दुख में काम आते रहेंगे। केजरीवाल ने वीडियो मैसेज में कहा कि आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं। जनता का जो भी फैसला है, हमें उसे पूरी विनम्रता से स्वीकार करते हैं। जनता का फैसला सिर-माथे पर। मैं बीजेपी को जीत की बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि जिस उम्मीद के साथ लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। वह उन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

बहुमत की ओर बीजेपी

अरविंद केजरीवाल का यह हार खासकर उस वक्त मायने रखती है जब वह और उनकी पार्टी तीसरी बार दिल्ली में सत्ता में आने की कोशिश में थे। हालांकि। इस हार को AAP के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि दोपहर 1 बजे तक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 48 सीटों पर बढ़त बनाई थी, जबकि AAP के प्रत्याशी केवल 22 सीटों पर आगे चल रहे थे।

आम आदमी पार्टी के लिए एक ‘अंत’ के रूप देखी जा रही हार

इस हार को आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़े संकट के रूप में देखा जा रहा है, खासकर तब जब केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया शराब नीति घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। यह घटनाक्रम पार्टी के भविष्य पर सवाल उठा रहा है और AAP के ‘अंत’ के रूप में देखा जा रहा है।

जंगपुरा से सिसोदिया हारे

जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। वे काउंटिंग सेंटर छोड़कर चले गए हैं। हालांकि, आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। वहीं, नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल और कालकाजी सीट पर आतिशी भी पीछे चल रही हैं।

सिसोदिया बोले- 600 वोट से हार हुई

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा सीट से हार स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि जंगपुरा ने प्यार, मोहब्बत और समान दिया। करीब 600 वोट से पीछे रह गया।

Related Articles