Jamshedpur (Jharkhand) : आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब तक प्राप्त रिजल्ट के अनुसार जमशेदपुर के मेधावी छात्र आर्यन मिश्रा जेईई एडवांस 2025 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 651 हासिल कर पूरे कोल्हान में दूसरे स्थान पर रहे हैं। इससे पहले जेईई मेन सेशन 2 में आर्यन ने देशभर में 40वीं रैंक हासिल कर झारखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया था।
आर्यन की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कोल्हान प्रमंडल के लिए गर्व का विषय है। वे अब देश के टॉप 5 आईआईटी में से किसी एक में प्रवेश पाने की उम्मीद रखते हैं। उनका सपना है कि वे आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करें।
लगातार मेहनत और नियमित पढ़ाई सफलता की कुंजी
आर्यन ने बताया कि वह कक्षा 10वीं से ही जेईई की तैयारी में जुट गए थे। उनकी रणनीति में सबसे अहम था-नियमित पढ़ाई और सिलेबस की गहराई से समझ। उसने कहा, “मैंने जेईई एडवांस की तैयारी को लेकर कभी लापरवाही नहीं बरती। टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई की और अपनी कमजोरियों पर फोकस किया।” आर्यन ने यह भी बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए कॉमेडी शोज़ देखना पसंद करते हैं।
परिवार का रहा अहम सहयोग, मां बोलीं- ‘आर्यन समय का पाबंद है’
आर्यन के पिता अखिलेश मिश्रा टाटा स्टील में पदाधिकारी हैं, जबकि मां नीतू मिश्रा एक गृहिणी हैं। बेटे की इस कामयाबी से दोनों बेहद खुश हैं।आर्यन की मां ने बताया, “वह पढ़ाई के साथ अपने नींद का पूरा ध्यान रखता है। रात 10:30 बजे के बाद वह कभी पढ़ाई नहीं करता। उसे पूरा आराम चाहिए होता है ताकि अगला दिन और बेहतर हो सके।”
Read Also- Jharkhand JEE Advanced 2025 Topper : रांची का मो. अनस बना जेईई एडवांस्ड टॉपर
अब लक्ष्य टॉप ब्रांच और बेहतर करियर
आर्यन का अगला लक्ष्य आईआईटी बॉम्बे में मनचाही ब्रांच पाना है। उनकी यह रैंक उसे टॉप आईआईटी में दाखिला दिलाने में सक्षम है।अब वह कॉलेज लाइफ में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक शानदार इंजीनियर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।
जमशेदपुर/कोल्हान टाॅप टेन सूची
- 1.ध्रुव प्रकाश : 385
- 2.आर्यन मिश्रा : 651
- 3. अविनाश क्षितिज : 791
- 4.अश्विनी कुमार : 1630
- 5.ध्रुव एच वरदारिया: 1800
- 6. वेदांत सारस्वत : 2247
- 7. उज्ज्वल आदित्य : 2506
- 8. आदित्या प्रभात : 2809
- 9.मयंक गुप्ता : 2975
- 10.दिव्यांशु सामल: 3430