Home » Assembly Elections Preparation: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जमशेदपुर भाजपा, 20 को आएंगे अमित शाह

Assembly Elections Preparation: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जमशेदपुर भाजपा, 20 को आएंगे अमित शाह

by Rakesh Pandey
Assembly Elections Preparation
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/Assembly Elections Preparation: लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए भाजपा 6 से 15 जुलाई तक अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन करेगी।

कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत जमशेदपुर महानगर एवं पुर्वी सिंहभूम जिला की संयुक्त बैठक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रम मतदाता पुनरीक्षण, अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा एवं ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ एवं 6 जुलाई को पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती बूथ स्तर पर मनाने समेत 20 जुलाई को राजधानी रांची में गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आयोजित होने वाले वृहद कार्यसमिति बैठक की व्यापक सफलता को लेकर आवश्यक चर्चा की गई।

भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान के प्रदेश टोली के सदस्य नंदजी प्रसाद, विजय संकल्प सभा के कोल्हान प्रभारी दिनेश कुमार, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत अन्य नेता भी शामिल हुए।

Assembly Elections Preparation: घर-घर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान : नंदजी प्रसाद

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सह मतदाता पुनरीक्षण अभियान के प्रदेश टोली के सदस्य नंदजी प्रसाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 24 जुलाई तक मतदाताओं के पुनरीक्षण का अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत वैसे सभी मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा, जिनका नाम लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची से बाहर हो गया था। नंदजी प्रसाद ने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अगस्त को होगा।

उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भागीदारी का निर्वहन करना है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अधिक से अधिक नए मतदाताओं को मताधिकार का अवसर प्रदान करने के लिए उनका नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी से पूरा करें।

Assembly Elections Preparation: सम्मानित किए जाएंगे बूथ अध्यक्ष : दिनेश कुमार

अभिनंदन विजय संकल्प सभा के कोल्हान प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि विजय संकल्प सभा आगामी 6 से 15 जुलाई तक जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्येक विधानसभा में आयोजित होगी। इसके लिए जिन बूथों पर लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक वोट मिला था, उन बूथों के अध्यक्ष को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक मंडल से 6 बूथ एवं विधानसभा से 10 बूथों को शामिल किया जाएगा। दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन के हर कारनामों का खुलासा जनता के बीच करेगी।

गठबंधन सरकार के सभी काले कारनामों और भ्रष्टाचार को एक-एक करके उजागर किया जाएगा। संकल्प सभा के जरिये राज्य की गठबंधन सरकार के कुकृत्यों, वादाखिलाफी और हकीकत से जनता को जागरूक किया जाएगा एवं आने वाले विधानसभा चुनावों में ऐसे स्वार्थी और आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी गठबंधन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।

Assembly Elections Preparation: अमित शाह 20 को रांची में करेंगे कार्यसमिति बैठक : सुधांशु ओझा

बैठक के दौरान स्वागत संबोधन में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी तन्मयता से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों को सफल करने के लिए योजना बनाकर कार्य करें। बताया कि 20 जुलाई को राजधानी रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में वृहद कार्यसमिति बैठक का आयोजन प्रस्तावित है। जिसमें जमशेदपुर लोकसभा के नेता एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Assembly Elections Preparation: बनाए गए संयोजक व सह-संयोजक

बैठक के दौरान अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा की सफलता के निमित्त जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव ने सभी छह विधानसभा में संयोजक एवं सह संयोजक की घोषणा की।

  • – जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा : संयोजक संजीव सिंह, सह संयोजक बबुआ सिंह।
  • – जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा : संयोजक संजीव सिन्हा, सह संयोजक विजय तिवारी।
  • – जुगसलाई विधानसभा : संयोजक अनिल मोदी, सह संयोजक प्रदीप महतो।
  • – पोटका विधानसभा : संयोजक मनोज राम, सह संयोजक सुबोध झा।
  • – घाटशिला विधानसभा : संयोजक हराधन सिंह, सह संयोजक गौरचंद्र पात्रा।
  • – बहरागोड़ा विधानसभा : संयोजक देवदत्त साव, सह संयोजक साधन मल्लिक।

Assembly Elections Preparation: इनकी उपस्थिति रही उल्लेखनीय

मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव ने किया, जबकि बैठक के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, गुंजन यादव, सरोज महापात्रा, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, राजन सिंह, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, हराधन सिंह, बापटु साव, हिमांशु मिश्रा, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, मनोज राम, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, मणि मोहंती, धर्मेंद्र प्रसाद, मोहम्मद निसार, माला डे, साकेत अग्रवाल, मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय,

प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बजरंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चट्टराज, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, अमरदीप शर्मा, राहुल पांडेय, मुकेश भकत, दिलीप पोराण, विमल कालिंदी, तुषार कांति पातर, शतदल महतो, पुलक ज्ञातात, आशीष महापात्र, राजकुमार कर, बाघराय मार्डी, बेहुला नायक समेत अन्य मौजूद रहे।

 

Read also:- Rahul Gandhi Controversy: राहुल गांधी द्वारा संसद में भगवान शिव की तस्वीर दिखाए जाने पर पीएम समेत भाजपा नेताओं ने जताई आपत्ति, जानिए क्या है मामला

Related Articles