Home » Jamshedpur Crime : साकची में महिला की चेन छीनने की कोशिश, विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग

Jamshedpur Crime : साकची में महिला की चेन छीनने की कोशिश, विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के आमबागान में एएसजी अस्पताल के नजदीक बदमाशों ने एक वृद्ध महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश की। वृद्ध महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए। सोमवार को सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। बदमाश पल्सर पर सवार थे। बताते हैं कि घर के बाहर टहलने के लिए निकली थी। तभी यह घटना घटी। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read also Jharkhand Police Recruitment : झारखंड में जल्द होगी 4919 पुलिसकर्मियों की भर्ती, मंत्री योगेन्द्र महतो का ऐलान

Related Articles