Home » Babulal Marandi Opposition leader : बाबूलाल मरांडी चुने गये भाजपा विधायक दल का नेता, नये प्रदेश अध्यक्ष पर चर्चा शुरू

Babulal Marandi Opposition leader : बाबूलाल मरांडी चुने गये भाजपा विधायक दल का नेता, नये प्रदेश अध्यक्ष पर चर्चा शुरू

by Anand Mishra
Babulal Marandi New BJP President Jharkhand, Babulal Marandi New Challenges, Election on Dumri Vidhansabha  Jharkhand by Election Dumri Vidhansabha
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में भाजपा (BJP) ने अपने विधायक दल के नेता के रूप में बाबूलाल मरांडी को सर्वसम्मति से चुन लिया है। अब उन्हें विपक्ष का नेता बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव और लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में यह फैसला लिया गया। बैठक रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा के 21 विधायक शामिल हुए।

बाबूलाल मरांडी का चयन और समर्थन

बैठक के दौरान सबसे पहले विधायक नवीन जायसवाल ने बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का समर्थन प्रकाश राम और नीरा यादव ने किया, जिसके बाद सबने सर्वसम्मति से बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुना।

बताया जा रहा है कि बैठक में बाबूलाल मरांडी के अलावा कोई दूसरा नाम प्रस्तावित नहीं किया गया। पहले सीपी सिंह का नाम भी चर्चा में था, लेकिन इस बैठक में केवल बाबूलाल मरांडी के नाम पर ही सहमति बनी, और सर्वसम्मति से उन्हें विपक्ष का नेता चुना गया।

प्रदेश अध्यक्ष पद पर मंथन

बाबूलाल मरांडी वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, लेकिन अब यह माना जा रहा है कि वे प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नहीं रहेंगे। उनकी जगह पर किसी और नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर चर्चा शुरू हो गई है।

Related Articles