Home » बारात निकलने के पहले दूल्हे चढ़ गए छत पर और फिर हुई नोटों की बारिश, 20 लाख फूंक डाले

बारात निकलने के पहले दूल्हे चढ़ गए छत पर और फिर हुई नोटों की बारिश, 20 लाख फूंक डाले

दो भाईयों की शादी की चर्चा पूरे सिद्धार्थनगर में चल रही है, क्योंकि दुल्हों ने शादी से पहले ही घर की छत पर चढ़कर करीब 20 लाख रुपए नई दुल्हन को लाने की खुशी में लूटा दिए।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊः आजकल शादियों में होने वाले खर्चों में भी प्रतियोगिता चल रही है। लोग शादी कम, शोशेबाजी ज्यादा कर रहे है। इसी कड़ी में एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां दो दुल्हों ने शादी से पहले ही घर की छत पर चढ़कर करीब 20 लाख रुपए नई दुल्हन को लाने की खुशी में लूटा दिए।

नोटों की गड्डी उड़ाते हुए वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

इस शोशेबाजी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां दुल्हों को नोटों की गड्डी उड़ाते हुए देखा जा सकता है। मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर का है। यहां दो भाइयों की एक ही दिन शादी थी। लेकिन बारात निकलने से पहले दोनों ने घर की छत पर जाकर नोटों की बारिश कर दी। दरअसल जब बारात घर से निकलने ही वाली थी कि दूल्हे राजा छत पर चढ़ गए। साथ में परिवार के और सदस्य भी छत पर पहुंच गए। फिर उन्होंने 500, 200 और 100-100 रुपये के नोटों की गड्डियां उड़ानी शुरू कर दीं। न केवल दुल्हा बल्कि परिवार के कुछ अन्य लोगों ने भी जेसीबी पर चढ़कर नोटों की गड्डियां उड़ाईं।

देखते ही देखते नोटों को लूटने के लिए वहां भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उछल-उछल कर नोटों को पकड़ने लगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, पुलिस का कहना कि शादी में सिर्फ 10 हजार रुपये ही उड़ाए गए, जब कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों दुल्हों व रिश्तेदारों ने मिलकर 20 लाख रुपये उड़ा दिए।

बारात की रवानगी से पहले उड़ाई गई नोटों की गड्डी

इस शादी की चर्चा पूरे सिद्धार्थनगर में चल रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी में बारात के दौरान छत और जेसीबी पर चढ़कर नोटों की गड्डी उड़ाने का वीडियो जमकर वायरल हुआ है। खबरों के मुताबिक, यह वायरल वीडियो देवलहवा गांव के निवासी अफजाल और अरमान नाम के जो भाइयों की शादी का बताया जा रहा है। इस दौरान बारात की रवानगी से पहले दोनों दूल्हे छत पर जा पहुंचे उनके परिवार भी साथ में छत पर आए। फिर सभी ने मिलकर नोटों की बारिश की।

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

अब इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे है और वीडियो शेयर कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- इतने पैसे में तो न जाने कितनी शादियां हो जाती। एक अन्य यूजर ने लिखा- अंबानी फैमिली को टक्कर। तो किसी ने लिखा- अद्भुत! मगर पैसे की बर्बादी।

Related Articles