Home » राहुल ने शुरू की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, जनसभा में बड़ी संख्या में महिला-युवा हुए शामिल

राहुल ने शुरू की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, जनसभा में बड़ी संख्या में महिला-युवा हुए शामिल

by The Photon News Desk
Bharat Jodo Nyaya yatra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

इंफ़ाल: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मणिपुर से  Bharat Jodo Nyaya yatra शुरू की और देश के लिए ऐसा दृष्टिकोण रखने पर जोर दिया, जो हिंसा और नफरत पर नहीं, बल्कि सद्भाव और भाईचारे पर आधारित होगा।

इंफाल के निकट थोबल से बस के जरिये यात्रा शुरू करने से पहले गांधी ने यह भी कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इसलिये निकाली जा रही है, क्योंकि देश भारी अन्याय के दौर से गुजर रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई सांसदों की मौजूदगी में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

 Bharat Jodo Nyaya yatra  के पहले ही दिन कांग्रेस को लगा झटका

Bharat Jodo Nyaya yatra  के पहले ही दिन पार्टी को उस वक्त झटका लगा, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, कांग्रेस ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हेडलाइन मैंनेजमेंट’ के लिए इस्तीफे का समय तय किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यात्रा शुरू करने से पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जनसभा में बड़ी संख्या में महिला और युवा शामिल

Bharat Jodo Nyaya yatra की शुरुआत के मौके पर आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में महिला और युवा शामिल हुए। बहुजन समाज पार्टी से निलंबित सांसद दानिश अली भी Bharat Jodo Nyaya yatra का हिस्सा बने। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद नहीं थीं। यात्रा की शुरुआत के मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि 29 जून को मैं मणिपुर आया था और उस दौरे में जो मैंने देखा, जो सुना।

मैंने पहले कभी नहीं देखा था, नहीं सुना था। 2004 से मैं राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया, जहाँ शासन का पूरा का पूरा ढांचा ध्वस्त हो गया था। उन्होंने दावा किया कि जिसको हम मणिपुर कहते थे, 29 जून के बाद वो मणिपुर रहा ही नहीं। बंट गया, कोने-कोने में नफरत फैली, लाखों लोगों को नुकसान हुआ, भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मारे गये।

प्रधानमंत्री पर बोला हमला.. कहा-देश में हो रहा है अन्याय

राहुल गांधी ने दावा किया कि आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने, आपका हाथ पकड़ने नहीं आए.. शर्म की बात है। शायद नरेन्द्र मोदी जी के लिए, भाजपा और आरएसएस के लिए मणिपुर हिंदुस्तान का भाग ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सवाल उठता है कि न्याय यात्रा क्यों? क्योंकि हम भारत में बड़े अन्याय के दौर से गुजर रहे हैं। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय… सिर्फ मणिपुर के लोगों, मणिपुर की परंपराओं के खिलाफ अन्याय नहीं है, बल्कि पूरे देश में अन्याय है।

‘कुछ लोगों तक सिमटी देशी सारी संपत्तियां’

राहुल गांधी ने दावा किया कि आर्थिक दृष्टि से एकाधिकार स्थापित हो रहा है और कुछ लोगों की देश की सारी संपत्तियों तक पहुंच है। अधिकतर व्यवसाय, छोटे और मध्यम व्यवसाय नष्ट हो रहे हैं। बड़े स्तर की बेरोजगारी, बड़े पैमाने पर महंगाई का सामना पूरा भारत कर रहा है। उन्होंने कहा कि दलितों, आदिवासियों की देश की शासन व्यवस्था में कोई कारगर दखल नहीं है… ये वे मुद्दे हैं, जिन्हें हम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ उठाने जा रहे हैं।

सद्भाव, भागीदारी और भाईचारे का होगा अगला विजन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हिंदुस्तान का जो अगला विज़न होगा…, वह हिंसा का नहीं, नफ़रत का नहीं, एकाधिकार का नहीं, बल्कि सद्भाव, समुचित भागीदारी और भाईचारे का दृष्टिकोण होगा, जिसे हम आपके साथ मिलकर, आपकी आवाज़ सुनकर हिंदुस्तान के सामने रखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस यात्रा में भी पदयात्रा करना चाहते थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते समय की कमी के कारण ऐसा नहीं कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री की स्थिति ‘मुंह में राम बगल में छुरी’ वाली : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जनता के साथ ‘मुंह में राम बगल में छुरी’ जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए तथा आस्था के नाम पर वोट पाने के लिए ढोंगबाजी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वोट हासिल करने के लिए मणिपुर आए थे, लेकिन जब यहां के लोगों पर संकट आया, तो वह यहां नहीं आए।

कांग्रेस ने Bharat Jodo Nyaya yatra के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अपने सहयोगी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है और उसे उम्मीद है कि विभिन्न राज्यों में इस गठबंधन से जुड़े दलों के प्रमुख नेता यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से गुजरेगी  Bharat Jodo Nyaya yatra

कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। Bharat Jodo Nyaya yatra के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी।  Bharat Jodo Nyaya yatra ज्यादातर बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। उनकी 136 दिन की इस पदयात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी।

READ ALSO : कांग्रेस को बड़ा झटका : मिलिंद देवरा कांग्रेस छोड़ शिवसेना में हुए शामिल

Related Articles