Home » Bharat Ratna:दो पूर्व पीएम, एक वैज्ञानिक को भारत रत्न देने का ऐलान, जानें मोदी ने तीनों के बारे में क्या कहा

Bharat Ratna:दो पूर्व पीएम, एक वैज्ञानिक को भारत रत्न देने का ऐलान, जानें मोदी ने तीनों के बारे में क्या कहा

by Rakesh Pandey
Bharat Ratna
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

 

सेंट्रल डेस्क। Bharat Ratna: वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की घोषणा के बाद केंद्र ने एक साथ तीन लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा शुक्रवार को की। भारत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के साथ वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। रालोद के चीफ जयंत सिंह ने दादा चरण सिंह को भारतरत्न देने पर खुशी जतायी है।

पीएम ने एक्स पर किया पोस्ट – Bharat Ratna

तीन लोगों को Bharat Ratna मिलने पर पीएम ने एक्स पर पोस्ट किया है। पीएम ट्वीट को रीट्वीट करते हुए जयंत सिंह ने उन्हें शुक्रिया अदा किया, साथ लिखा दिल जीत लिया। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने देश की आर्थिक तस्वीर बदली इसके साथ ही पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को याद करते हुए लिखा, उनके कार्यकाल में देश ने महत्वपूर्ण फैसले लिये गए। उनके निर्णयों के कारण वैश्विक बाजारों देश के रास्ते खुले।

जिससे देश में आर्थिक विकास हुआ। इसके साथ आर्थिक युग के विकास को भी बढ़ावा मिला। विदेश नीति, भाषा, शिक्षा के क्षेत्रों में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का काम अतुलनीय रहा है। उनका काम बहुमुखी विरासत को रेखांकित करता है। उन्होंने भारत के सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी आगे बढ़ाया।

किसानों के हक के लिए चौधरी चरण सिंह ने किया संघर्ष

तीन हस्तियों को मरणोपरांत Bharat Ratna दिया जा रहा है। पीएम ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। तीनों लोगों को पीएम ने याद किया साथ ही एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया। उन्होंने चौधरी चरण को याद करते हुए लिखा कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है, कि देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जा रहा है।

यह सम्मान उनके द्वारा देश में किये अतुलनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने देश के लिए काफी काम किया है। किसानों और उनको न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया है। यूपी के सीएम, देश के गृहमंत्री के साथ विधायक होते हुए भी उन्होंने देश की सेवा की। इमरजेंसी के दौरान भी वह डट कर खड़े रहे।

कृषि में आत्मनिर्भर बनाने में स्वामीनाथन का रहा योगदान

पीएम मोदी ने प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भी याद किया। उनके देश प्रति योगदान को याद करते हुए लिखा कि डॉ. एमएस स्वामीनाथन का कृषि और किसानों के कल्याण में योगदान रहा है। भारत उनके योगदान के लिए आभारी है. इसके लिए उन्हें भारत रत्न देने का फैसला लिया है। डॉ. एमएस स्वामीनाथन ने भारत को कृषि में आत्मनिर्भर बनाने में महती भूमिका निभायी है। डॉ. एमएस स्वामीनाथन को हम एक अन्वेषक और संरक्षक में जाना जाता है। उनके कारण भारतीय कृषि बदली है।

 

 

 

READ ALSO:

प्रधानमंत्री की जाति को लेकर क्यों छिड़ा है विवाद? जानिए वजह

Related Articles