Home » पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीमसेन मुंडा का निधन, सीएम हेमंत ने जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीमसेन मुंडा का निधन, सीएम हेमंत ने जताया शोक

by The Photon News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का आज सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

अर्जुन मुंडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस दु:खद खबर को साझा करते हुए लिखा, “व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक, मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा अब हमारे बीच नहीं रहे। यह पीड़ा असहनीय है और उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता।”

भीमसेन मुंडा के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीमसेन मुंडा के निधन की सूचना मिलने से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना और मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करता हूं।”

परिवार के सूत्रों के अनुसार, भीमसेन मुंडा लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है, और राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों के कई बड़े नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

भीमसेन मुंडा का झारखंड के आदिवासी समाज और उनके सामाजिक कार्यों में अहम योगदान था। उनके निधन से समाज ने एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक खो दिया है।

Read Also : साहिबगंज में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मालिक की हत्या, 12 लाख रुपये लूटे



Related Articles