Home » 18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में आम्रपाली दुबे को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में आम्रपाली दुबे को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

by Rakesh Pandey
Bhojpuri Award
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क : 18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 (Bhojpuri Award) की घोषणा सोमवार को हुई। इसमें युवा दिलों की धड़कन कहे जाने वाले अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, आम्रपाली दुबे को बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। 18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में 20 कैटेगरी में कलाकारों और तकनीशियन को अवॉर्ड से नवाजा गया। 18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म आन बान शान, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक प्रमोद शास्त्री, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अरविंद अकेला (कल्लू),नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता शैलेन्द्र श्रीवास्तव,सर्वश्रेष्ठ संपादक प्रकाश झा, सर्वश्रेष्ठ नवोदित का पुरस्कार राजा गुरु को मिला।

Bhojpuri Award: ये कलाकार हुए सम्मानित

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कुणाल सिंह, सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म दुल्हनिया लंदन से लाएंगे (अभय सिन्हा), हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता संजय महानंद, सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री माया यादव, सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशक दिलीप यादव, स्पेशल ज्यूरी मेंशन यश मिश्रा, सर्वश्रेष्ठ संवाद एस.के. चौहान, सर्वश्रेष्ठ विशेष गीत के लिए काजल सिंह को पुरस्कार दिया गया।

(Bhojpuri Award) सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा, आर्य शर्मा,सर्वश्रेष्ठ गायिका प्रियंका सिंह,सर्वश्रेष्ठ गीत सुमित सिंह चंद्रवंशी, सर्वश्रेष्ठ प्रचार डिज़ाइन नरसू,सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म मां का आंचल ,सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए सतेन्द्र सिंह,सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफर के लिए अशोक यादव एवं अनुज को अवॉर्ड दिया गया।
वहीं, सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ),सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मधु मिश्रा, विशेष रानी चटर्जी, संभावना सेठ, पूजा विकास (पत्रकार), विद्या विष्णु प्रसाद मौर्य (फैशन डिजाइनर)रमेश सेमलानी, रंजन सिन्हा (पी आर ओ), मुन्ना यादव (स्पॉट बॉय)और भोजपुरी सिनेमा में विशेष योगदान निशांत उज्जवल सम्मानित किए गए।

मुंबई में हुआ भोजपुरी फिल्म पुरस्कार समारोह

23 दिसंबर, 2023 दिन शनिवार (Bhojpuri Award) की रात मुंबई के कांदिवली में एक भव्य समारोह में आयोजित सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रतिभाशाली आम्रपाली दुबे को दिया गया, जिससे उनके प्रभावशाली प्रदर्शन में एक और सम्मान जुड़ गया। इस समारोह में इंडस्ट्री के दिग्गजों, कलाकारों और तकनीशियनों को 20 कैटेगरी में कलाकारों और तकनीशियन को अवॉर्ड से (Bhojpuri Award) नवाजा गया।

भोजपुरी इंडस्ट्री पर आम्रपाली दुबे का राज

आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। उनका जन्म 11 जनवरी 1987 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ है। एक्ट्रेस कम उम्र में ही अपने दादा के साथ मुंबई शिफ्ट हो गईं। इसके बाद मुंबई के भवन्स कॉलेज से बैचलर्स की पढ़ाई की और मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया। बहुत कम लोगों को पता होगा कि भोजपुरी इंडस्ट्री से पहले उन्होंने टीवी जगत में काफी सीरियल्स में भी काम किया है। उनकी मासूमियत का हर कोई फैन है। आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्मों में अपना करियर साल 2011 में शुरू किया।

वो दिनेश लाल यादव संग ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ में बतौर एक्ट्रेस नजर आई। उन्होंने ज्यादातर भोजपुरी फिल्में दिनेश लाल यादव के साथ की हैं, ऐसे में कई बार उनका नाम निरहुआ के साथ जोड़ा जाता है। स्टार्स को कई बार बाहर घूमते भी स्पॉट किया जाता है आम्रपाली दुबे को। ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’, सात फेरे, मायका, मेरा नाम करेगी रोशन, हीरो वर्दीवाला और हॉन्टेड नाइट्स जैसे लोकप्रिय सीरियल में जबरदस्त एक्टिंग से काफी लोकप्रियता मिली।

2023 में कल्लू के एक से बढ़कर एक गाने

इस समारोह में भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स में युवा दिलों के धड़कन कहे जाने वाले अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवॉर्ड से नवाजा गया। अरविंद अकेला उर्फ कल्लू बहुत कम उम्र में ही भोजपुरी गानों से अपनी पहचान बनाई। (Bhojpuri Award) साल 2023 में एक से बढ़कर एक गाना इस साल भी दिए। कल्लू भोजपुरी प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं। इसी का परिणाम साल के अंत में अरविंद अकेला उर्फ कल्लू के लिए सुखद रहा।

अरविंद अकेला दर्शकों को धन्यवाद किया।

इस अवॉर्ड को पाने के बाद अरविंद अकेला उर्फ कल्लू ने कहा कि भोजपुरी दर्शक और फिल्म जगत से जुड़े तमाम लोगों को दिल से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे इस लायक समझा और मुझे इतना प्यार दिया। भोजपुरी प्रेमियों के लिए आगे भी मैं निरंतर प्रयास करके उनके लिए एक से बढ़कर एक गाना और फिल्म बनाऊंगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए सिर्फ सम्मान नहीं एक उम्मीद भी है।

READ ALSO: दो दिन में 300 करोड़ रुपये पार हुई प्रभास की फिल्म ‘सलार’ की कमाई

Related Articles