Home » बिहार : कांग्रेस, JDU, RJD सब में परिवारवाद, सब जनता को बना रहे मूर्ख : प्रशांत किशोर

बिहार : कांग्रेस, JDU, RJD सब में परिवारवाद, सब जनता को बना रहे मूर्ख : प्रशांत किशोर

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

समस्तीपुर : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने युवाओं के एक कार्यक्रम में बिहार की राजनीति में परिवारवाद से सचेत करते हुए कहा कि आज बिहार में सभी पार्टियों की सूची बनाइयेगा तो कांग्रेस, RJD, JDU, BJP समेत सभी दलों की तो आपको पता चलेगा कि यहां साढ़े बारह सौ परिवार के सदस्य ही एमपी, एमएलए बनते आ रहे हैं। राजनीतिक दल चाहे जो भी हो, बनेगा वही आदमी जिसके बाबूजी विधायक हैं।

बीजेपी के परिवारवाद का उदाहरण देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी देख लीजिए भाजपा में जो अध्यक्ष बने हैं। आपको लगता है लालू जी का लड़का बन गया है।

भाजपा को आप परिवारवाद वाली पार्टी नहीं मानते हैं, लेकिन इसका असर देखिए। भाजपा ने जिसको बिहार में नेता बनाया है उनके बाबूजी पहले कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे।

फिर RJD के विधायक बने और फिर JDU में विधायक हो गये। इसके बाद मांझी के होने के बाद अभी भाजपा में वहीं हैं। परिवार एक ही है घूमकर सब दल में रहता है।

READ MORE : बिहार की राजनीति पर PK का बड़ा बयान: कहा-राज्य में हो रही डर की राजनीति, 32 सालों से बिहार में लालू यादव का डर दिखा रही भाजपा,BJP का डर दिखाकर लालू बटोर रहे वोट

आज यही कारण है कि बिहार में साढ़े बारह सौ परिवार के लोग एमपी, एमएलए बनते आ रहे हैं। आज इस चक्र को तोड़ना है तो नीचे से नये लड़कों को खड़ा करना पड़ेगा।

 

नहीं तो आप बिहार में जी जिताना चाहें कुछ कर लीजिए, आप लालू पर गुस्सा करके भाजपा को जीता दीजिएगा, तो उसमें भी वही मंत्री बनेगा जो लालू जी में था। जन सुराज इसी परिवारवाद को तोड़ने का प्रयास है।

लोग वोट से अपने को मूर्ख बनाने वालों को जवाब दें तभी बिहार की तकदीर बदल सकती है। नहीं तो ये सब राजनेता आपको मूर्ख बनाते रहेंगे।

Related Articles